ePaper

हरनौत में पीडीएस दुकानदार पर एफआईआर

Updated at : 08 Sep 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
हरनौत में पीडीएस दुकानदार पर एफआईआर

जन वितरण प्रणाली (जविप्र) की गड़बड़ियों पर अब प्रशासन सख्त हो गया है. कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में पीडीएस विक्रेता कुमारी चंद्रप्रभा पर अनियमितता का मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जन वितरण प्रणाली (जविप्र) की गड़बड़ियों पर अब प्रशासन सख्त हो गया है. कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में पीडीएस विक्रेता कुमारी चंद्रप्रभा पर अनियमितता का मामला दर्ज किया गया है. हरनौत की एमओ प्रिया आनंद ने एसडीओ के आदेश पर विक्रेता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज कराई. दो दिन पहले एसडीओ की टीम ने कोलावां स्थित उक्त दुकान की जांच की थी. ई-पॉस मशीन के रिकॉर्ड से तुलना करने पर बड़ा अंतर सामने आया. 961 किलो गेहूं कम, 284 किलो चावल अधिक पाया गया. यह अतिरिक्त चावल और कम गेहूं लाभुकों के हक मारकर कालाबाजारी के इरादे से भंडारित पाया गया. जांच के दौरान मौके पर मौजूद कई लाभुकों ने भी विक्रेता के खिलाफ शिकायत की. उनका कहना था कि लंबे समय से राशन वितरण में अनियमितता हो रही थी. थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी ने बताया कि आरोपों और जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले की छानबीन जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन