ePaper

बहू की हत्या मामले में आरोपित ससुर ने की आत्महत्या

Updated at : 15 Jun 2024 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
बहू की हत्या मामले में आरोपित ससुर ने की आत्महत्या

छत पर सो रही बहू की छुरा घोप कर हत्या करने वाला हत्या आरोपी ससुर ने भी जहर खाकर 24 घंटे के अंदर ही आत्महत्या कर लिया.

विज्ञापन

बरबीघा. छत पर सो रही बहू की छुरा घोप कर हत्या करने वाला हत्या आरोपी ससुर ने भी जहर खाकर 24 घंटे के अंदर ही आत्महत्या कर लिया. मृतक का शव लावारिस अवस्था में शनिवार की सुबह लखीसराय रेलवे स्टेशन पर पाया गया है.लखीसराय जीआरपी पुलिस ने फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. इसके साथ ही शव के साथ मिले सुसाइड नोट की सत्यता का भी जांच कर रही है.सुसाइड नोट में बहू की हत्या करने के कारणों भी जिक्र भी किया गया है.शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक का अपने बहू से खराब खाना बनाने को लेकर विवाद चल रहा था. पिछले 15 दिनों से लगातार अशोक सिंह को बहू के द्वारा भी टॉर्चर करने का भी जिक्र सुसाइड नोट में है. आखिरकार गुस्से में आकर अशोक सिंह ने भयानक कदम उठा लिया और बहू की हत्या कर दी.बताते चले कि शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र अंतर्गत माउर गांव में 13 जून (गुरुवार की रात्रि) गांव के ही अशोक सिंह ने अपनी बहू सिंधु देवी की सोई हुई अवस्था में छुरा घोपकर निर्मित तरीके से शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा वारकर हत्या कर दी गयी थी. घटना के बाद उसे दुर्घटना का रूप देने के लिए बड़े स्तर पर खेल खेला गया था. लेकिन, मामला उजागर होने के बाद बरबीघा पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई. पटना के निजी अस्पताल में सिंधु देवी की मौत होने के बाद जैसे ही लाश गांव पहुंची बरबीघा पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया था. दूसरी तरफ घटना के बाद अशोक सिंह फरार चल रहे थे.अशोक सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी.पुलिस ने इस दौरान जिस छुरा से बहू की हत्या की गई थी उसे घर से ही बरामद भी कर लिया था.माना जा रहा की जेल जाने के डर और सामाजिक स्तर पर होने वाली घोर बदनामी के चलते अबसाद में आकर अशोक सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया है.इधर घटना के बाद बरबीघा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई. बरबीघा थानाध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि जीआरपी से संपर्क करके और भी जानकारी जुटाई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन