बिहारशरीफ के पावापुरी रेलवे ओवरब्रिज पर बस-ट्रैक्टर भिड़े, एक की मौत, दूसरा घायल

मॉडल सदर अस्पताल में मौजूद परिजन | Prabhat Khabar Network
बिहारशरीफ के पावापुरी रेलवे ओवरब्रिज पर बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में एक किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई. किसान अपने गांव रोटावेटर खरीदकर लौट रहे थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Biharshariff Raod Accident News : बिहारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित पावापुरी रेलवे ओवरब्रिज पर बस और ट्रैक्टर की टक्कर में गंभीर रूप से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक घायल हो गया.
बिहारशरीफ से रोटावेटर खरीद कर लौट रहे थे घर
मृतक की पहचान खुदागंज थाना क्षेत्र के केवली गांव निवासी स्वर्गीय नन्हक महतो के 55 वर्षीय पुत्र अजय प्रसाद के रूप में हुई है. परिजनों ने बुधवार को बताया कि छह जुलाई को अजय प्रसाद ट्रैक्टर चालक कृष्णा मांझी के साथ बिहारशरीफ से रोटावेटर खरीदकर अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान पावापुरी रेलवे ओवरब्रिज पर सामने से आ रही एक बस से ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद अजय प्रसाद की हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, जबकि चालक कृष्णा मांझी का इलाज पावापुरी मेडिकल कॉलेज में ही किया गया.
शव को पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुटी पुलिस
पटना में इलाज के दौरान मंगलवार देर रात अजय प्रसाद ने दम तोड़ दिया. उनकी मौत के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और घटना की सूचना खुदागंज थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Also Read : रहुई के अंबेडकर नगर में टूटी सड़क और जाम नाले से बढ़ी परेशानी, जलजमाव से लोगों का जीना हुआ मुश्किल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










