बिजली चोरी को लेकर हुई छापेमारी में आठ लोग धराये

Updated:
विज्ञापन

बिंद थाना क्षेत्र के दो गांवों में बिजली विभाग ने गुरुवार को विद्युत चोरों के खिलाफ छापेमारी की है.

विज्ञापन

बिंद (नालंदा). बिंद थाना क्षेत्र के दो गांवों में बिजली विभाग ने गुरुवार को विद्युत चोरों के खिलाफ छापेमारी की है. जिसमें आठ लोग विद्युत मीटर के पहले वाइपास कर बिजली चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गये. चोरी करते हुए पकड़े गए लोगों के खिलाफ तिरानबे हजार दो सौ छियालीस रुपये का जुर्माना लगाते हुए बिंद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. इस संबंध में बिंद के कनीय विद्युत अभियंता कुमारी स्वेता सिन्हा ने बताया कि ताजनीपुर गांव के सुशीला देवी पर 5169 रुपये, मोहन कुमार पर 21677 रुपये, रामचंद्र प्रसाद पर 17169 पर रुपये, राजेंद्र प्रसाद पर 20250 रुपये व चंद्रवती देवी पर 28981 रुपये, रुपये का जुर्माना लगाते हुए थाने में प्राथमिक दर्ज करायी गयी है. छापेमारी दल में संजय कुमार, अरविंद प्रसाद, चंद्रशेखर पासवान व पिंटू मिस्त्री आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन