बिहारशरीफ: 29 जुलाई से शुरू होगा बाबा मणिराम अखाड़ा का ऐतिहासिक लंगोट मेला, डीएम-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
लंगोट मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश | Prabhat Khabar Network

लंगोट मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश | Prabhat Khabar Network

बिहारशरीफ में 29 जुलाई से 2026 तक होने वाले ऐतिहासिक बाबा मणिराम अखाड़ा लंगोट मेले की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. जिला पदाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

Nalanda News : आगामी श्री श्री 108 श्री मणिराम बाबा लंगोट अर्पण एवं लंगोट मेला के सफल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. शनिवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बाबा मणिराम अखाड़ा ग्राउंड, बिहारशरीफ तथा आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक बाबा मणिराम अखाड़ा ग्राउंड में ऐतिहासिक लंगोट मेले का भव्य आयोजन होना है. मेले में देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने में जुटा है.

बुनियादी सुविधाओं पर निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने मेला परिसर में विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि मेला शुरू होने से पहले सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से और निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरे कर लिए जाएं.

डीएम ने मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने, पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने, नियमित कचरा निष्पादन, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का खाका

पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाए. उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार मुस्तैदी से कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला गोपनीय शाखा प्राची रिया, विशेष कार्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा श्री श्री 108 श्री मणिराम बाबा लंगोट मेला आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे. जिला प्रशासन ने पूरी तरह भरोसा जताया कि सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाओं के साथ मेले का सुखद अनुभव उपलब्ध कराया जाएगा.

Also Read : नालंदा सदर अस्पताल : बायोमेट्रिक उपस्थिति होगी अनिवार्य, गैरहाजिर डॉक्टरों का रुक सकता है वेतन


विज्ञापन
Kanchan Kumar

लेखक के बारे में

By Kanchan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन