ePaper

सोलर लाइट के लिए रेवता गांव में स्थल चयन का विवाद

Updated at : 28 Dec 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
सोलर लाइट के लिए रेवता गांव में स्थल चयन का विवाद

सरकार द्वारा गांव की गलियों को रोशन करने के लिए सोलर लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है.

विज्ञापन

शेखपुरा. सरकार द्वारा गांव की गलियों को रोशन करने के लिए सोलर लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है. अरियरी प्रखंड के रेवता गांव में सोलर लाइट की योजना विवाद का कारण बन गया है. दरअसल एक सप्ताह पहले सोलर लाइट लगाने का काम किया गया था. लेकिन स्थल विवाद के कारण गांव के युवक ने जबरन लाइट को बिजली के खंभे से खोलकर स्थान बदल दिया. अब यह विवाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न कर रहा है. गांव का एक पक्ष युवक की हरकत से काफी नाराज है. इसके साथ ही इस मामले में कठोर कार्रवाई को लेकर अरियरी बीडीओ को लिखित आवेदन दिया है. जानकार ने बताया कि रेवता गांव में दारो मंडल के घर के पास 5 दिन पूर्व सोलर लाइट लगाया गया था. लेकिन गांव में ही दूसरे स्थान पर इसे खोल कर लगा दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन