ePaper

चिह्नित संवदकों के खिलाफ पार्षदों ने किया हंगामा

Updated at : 03 Jan 2026 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
चिह्नित संवदकों के खिलाफ पार्षदों ने किया हंगामा

शनिवार को साल 2026 की पहले नगर परिषद शेखपुरा बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने जमकर भड़ास निकाली.

विज्ञापन

शेखपुरा. शनिवार को साल 2026 की पहले नगर परिषद शेखपुरा बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने जमकर भड़ास निकाली. नगर परिषद में धड़ल्ले से क्रियान्वित किये जा रहे योजनाओं में टेंडर को नजरअंदाज कर विभागीय व्यवस्था पर जमकर हंगामा हुआ. इस हंगामे के दायरे में नगर परिषद के कुछ चहेते संवेदक भी निशाने पर रहे. तीसरी बार विधानसभा चुनाव को जीतने के बाद पहली बार विधायक रणधीर कुमार सोनी ने नगर परिषद शेखपुरा में बोर्ड की बैठक का कमान संभाला. बैठक में लंबे समय से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे पार्षदों में काफी उत्साह था. इसी उत्साह को लेकर पार्षदों ने बारी – बारी कर मुद्दों को मजबूती से रखा. इस मौके पर नगर परिषद शेखपुरा में क्रियान्वित होने वाले कार्य का 75 प्रतिशत हिस्सा खास संवेदको से कराने का मुद्दा उठा. इस मुद्दे में भ्रष्टाचार की बात भी उठाई गई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर परिषद के मुख्य पार्षद रश्मि कुमारी के अलावे उपसभापति सोनी देवी, शेखपुरा विधायक, कार्यपालक अधिकारी विनय कुमार के अलावा अन्य अधिकारी एवं पार्षद मौजूद रहे. बैठक की जानकारी देते हुए पार्षदों ने बताया कि इस दौरान विधायक ने नगर परिषद में चल रही योजनाओं में अनावश्यक विभागीय तौर पर योजनाओं के क्रियान्वयन पर अंकुश लगाने एवं संवेदक को लेकर उठाए के मुद्दे की जांच कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने, किसी भी योजना के क्रियान्वयन को लेकर वार्ड पार्षदों के अनुशंसा को अनिवार्य रूप से कराने की, ठंड को लेकर असहयो के बीच कंबल वितरण करने एवं अलाव की व्यवस्था में स्थल की संख्या बढ़ाने, गर्मी के पहले जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने सहित अन्य मामलों पर गहन चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. बिना काम के ही निकल गए राशि होगी जांच

बोर्ड की बैठक में शेखपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 स्थित लालबाग मोहल्ले में एक बड़ा मामला सामने आया है. पार्षदों ने इस वार्ड में बिना काम कराये ही नगर परिषद के द्वारा डेढ़ लाख रुपए निकासी कर लिए जाने का आरोप लगाया गया. दरअसल उक्त वार्ड में जलापूर्ति योजना के लिए काम किया जाना था. इसके लिए तीन लाख 74 हजार की योजना क्रियान्वित की जानी थी. करीब 10 वर्ष पूर्व कराए गए बोरिंग में ही मोटर लगाकर वॉटर टावर खड़ी कर राशि की निकासी कर ली गई. बैठक के दौरान इस मामले की जांच कर रिपोर्ट शोपने का निर्देश दिया गया.

क्या कहते हैं अधिकारी

नगर परिषद की बोर्ड की बैठक में सभी पार्षदों के द्वारा क्षेत्र से जुडी समस्या एवं योजनाओं को रखा गया. शांतिपूर्ण तरीके से सभी प्रस्तावों को पारित किया गया. इसके साथ ही विकास योजनाओं में पारदर्शिता एवं जन कल्याण को लेकर अहम् कदम उठाने के बिंदु पर भी कई निर्णय लिए गए.

विनय कुमार

कार्यपालक अधिकारी, नगर परिषद शेखपुरा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन