ePaper

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन

Updated at : 13 Jul 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन

आर्य वीर दल बिहार प्रदेश की ओर से संचालित आर्य वीरांगना संस्कार- शाला का भव्य आयोजन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बिहार शरीफ में 9 से 13 जुलाई तक किया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. आर्य वीर दल बिहार प्रदेश की ओर से संचालित आर्य वीरांगना संस्कार- शाला का भव्य आयोजन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बिहार शरीफ में 9 से 13 जुलाई तक किया गया. शिविर में जोगबनी, नवादा, जमुई एवं नालंदा जिले के वीरांगनाओं को योग, आत्मरक्षा एवं वैदिक संस्कारों का पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया. इसका संचालन आर्य समाज मथुरिया के प्रधान कुंदन आर्य ने किया. प्रशिक्षण में बौद्धिक प्रशिक्षक-आचार्य संजय सत्यार्थी, मुख्य प्रशिक्षक- रूपेंद्र आर्य, सहायक प्रशिक्षिका- प्रियंवदा आर्या एवं सहायक प्रशिक्षक सागर आर्य ने छात्राओं को आत्मरक्षा में निर्भर बनाने एवं संस्कारों से जीवन सुपरीक्षित करने, चरित्र निर्माण के साथ साथ योग शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आर्य समाज के मीडिया प्रभारी प्रभात रंजन आर्य ने बताया कि सुबह जागरण मंत्र से शुरू होकर, प्रातः योग, व्यायाम, प्रणायाम के बाद दैनिक समान्य यज्ञ का आयोजन हुआ. बौद्धिक सत्र में आर्य जगत के विद्वान आचार्य संजय सत्यार्थी ने अपनी विचारधाराओं से छात्राओं व अतिथियों को संबोधित किया. उन्होंने विश्व को आर्य विचाराधारा से जोड़ने की बात कही. आज के युवाओं को नशा, व्यसन और चरित्रहीनता के दलदल से बचाने के लिए सनातन संस्कृति ही एकमात्र मार्ग है. मुख्य प्रशिक्षक रूपेंद्र आर्य, सहायक प्रशिक्षिका प्रियंवदा आर्या ने सभी वीरांगनाओं को उपदेशित किया.आर्य समाज के मंत्री एवं आर्य वीर दल बिहार प्रदेश के कोषाध्यक्ष रणजीत कुमार आर्य व आर्य समाज के संरक्षक अशोक कुमार आर्य ने भी अपनी बातों को छात्राओं के समक्ष रखा व समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी से आग्रह की. इस दौरान वीर वीरांगनाओं ने शिविर में सीखे गए व्यायाम कौशल का प्रदर्शन किया.शिविर के मुख्य अतिथि शहर के पूर्व मेयर डॉ. दिनेश कुमार ने भी संबोधित किया. इस दौरान प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले वीरांगनाओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय की संचालिका संजु कुमारी, लेखापाल विजय कुमार, पतंजिल युवा भारत के जिला प्रभारी भाई अजीत कुमार, अरविंद कुमार, उपेंद्र कुमार, श्यामनंदन आर्य, विरेश आर्य,आरुषि कुमारी, आकृति कुमारी, आभा कुमारी सिंहा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन