शेखपुरा: कॉलेज से लौट रही छात्रा को आगवा कर दुष्कर्म किया, केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Author Ranjeet kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
करेंड थाना.

करण्डे थाना.

शेखपुरा जिले में कॉलेज से घर लौट रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के करंडे थाना क्षेत्र में कॉलेज से घर लौट रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया.पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया की दर्ज प्रथिमिकी के मुताबिक छात्रा कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर साइकिल से घर लौट रही थी.इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उसे अकेला पाकर जबरन एक पोखर के पास ले जाकर दुष्कर्म किया. किसी तरह घर पहुंचने के बाद छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद परिजन करंडे थाना पहुंचे. वहां से मामले की प्रकृति को देखते हुए उन्हें महिला थाना में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई.

महिला थाना प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी

बुधवार को परिजन छात्रा को लेकर महिला थाना पहुंचे, जहां उसके लिखित बयान के आधार पर करंडे थाना क्षेत्र के केवाली बीघा गांव निवासी त्रिलोकी यादव के पुत्र अजय कुमार यादव उर्फ गोरका के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई.  पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया तथा न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी.

कड़ी कार्रवाई करने की मांग

पीड़िता के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर कड़ी कार्रवाई करने की बता की.परिजनों ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो मुख्यालय का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा.

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही

इधर, महिला थाना पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए विस्तृत जानकारी देने से फिलहाल परहेज किया है. एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

Also Read : बेगूसराय में आईटीआई प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर 22 केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू, जिला प्रशासन अलर्ट


विज्ञापन
Ranjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन