ePaper

बेलौनी गांव में डूबने से बच्चे की मौत

Updated at : 21 Sep 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
बेलौनी गांव में डूबने से बच्चे की मौत

जिला के घाटकोसुम्भा प्रखंड अंतर्गत बेलौनी गांव में डूबने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिला के घाटकोसुम्भा प्रखंड अंतर्गत बेलौनी गांव में डूबने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बेलौनी गांव निवासी जोगीराम के पुत्र के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे बच्चा अपने दोस्तों के साथ पइन में नहाने गया था. नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है. रालोमों के जिलाध्यक्ष पप्पू राज मंडल ने घटना पर गहरा शोक जताया और परिवार को सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन