ePaper

जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए रथ रवाना

Updated at : 09 Oct 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए रथ रवाना

जिला कृषि कार्यालय परिसर से गुरूवार को जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. नितेश कुमार ने किसान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया़

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिला कृषि कार्यालय परिसर से गुरूवार को जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. नितेश कुमार ने किसान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया़ मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. नितेश कुमार ने कहा कि रसायनिक खादों के अंधाधुंध उपयोग से खेतों की उर्वरा शक्ति कम हो रही है़ ऐसे में सरकार द्वारा जैविक खाद को बढावा देने के लिये निरंतर किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. जैविक खाद के उपयोग से न सिर्फ मिट्टी की उर्वरा शक्ति में बढोतरी होती है बल्कि फसल की पैदावार में भी वृद्धि होती है़ उन्होंने कहा कि किसानों को जैविक खाद के उपयोग करने के लिये विभिन्न माध्यामों निरंतर जागरूक किया जा रहा है़ उन्होंने किसानों से जैविक खाद के उपयोग करने की सलाह दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन