मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़कर चोरी

बिहार थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ला स्थित शिव पार्वती मंदिर में रविवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
बिहारशरीफ. बिहार थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ला स्थित शिव पार्वती मंदिर में रविवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर माता पार्वती की सोने की मांगटीका, चांदी की चूड़ियां और अन्य पूजन सामग्री ले गए. मोहल्ले के सतीश प्रसाद और शिशुपाल कुमार ने बताया कि वे शाम को मंदिर पहुंचे तो गर्भगृह का ताला टूटा हुआ पाया. इस पर उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी. चोरी गए सामान की कीमत 50 हजार से अधिक बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामले में आवेदन मिली है मामले की छानबीन की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




