नालंदा में 11.77 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, वन विभाग का हरित अभियान शुरू, वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन
Bihar Sharif News

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar Sharif News : वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने नालंदा वन प्रमंडल को वित्तीय वर्ष 2026-27 में 11.77 लाख पौधारोपण एवं पौध वितरण का लक्ष्य दिया है. कृषि वानिकी, जीविका, मनरेगा और अन्य योजनाओं के माध्यम से जिले में हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में अभियान चलाया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Sharif News : वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नालंदा वन प्रमंडल को कुल 11,77,470 पौधारोपण एवं पौध वितरण का लक्ष्य सौंपा है. इस अभियान का उद्देश्य जिले में हरित आवरण बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा जनभागीदारी के माध्यम से वृक्षारोपण को जन आंदोलन का स्वरूप देना है. प्रभागीय वन पदाधिकारी, नालंदा ने बताया कि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत इस वर्ष व्यापक स्तर पर पौधारोपण और पौध वितरण किया जाएगा.

सरकारी विभागों, स्कूलों और गांवों तक पहुंचेंगे हजारों पौधे

विभागीय वृक्षारोपण के अंतर्गत 51,500, CAMPA योजना के तहत 24,000, कृषि वानिकी योजना के तहत 1,50,000 तथा बांस पौधारोपण के लिए 7,500 पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा विभागीय नर्सरियों के माध्यम से सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, अर्द्धसैनिक बलों एवं अन्य संस्थानों को 14,000 पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे. विभागीय नर्सरियों से 22,000, मोबाइल वैन के माध्यम से 11,000, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 11,000, सीमावर्ती गांवों में 5,500, स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से 2,750 तथा अन्य श्रेणी में 4,400 पौधों का वितरण किया जाएगा.

मनरेगा के तहत 5.52 लाख पौधारोपण, हरियाली बढ़ाने की बड़ी तैयारी

वहीं, जीविका समूहों के माध्यम से 2,81,000 फलदार पौधों का वितरण एवं रोपण कराया जाएगा. प्रभागीय वन पदाधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त मनरेगा योजना के माध्यम से 5,52,000 तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा 31,820 पौधों का रोपण किया जाएगा. विभिन्न विभागों और योजनाओं के समन्वित प्रयास से जिले में कुल 11,77,470 पौधारोपण एवं पौध वितरण का लक्ष्य पूरा किया जाएगा.

पर्यावरण बचाने के लिए सभी वर्गों से सहयोग की अपील

उन्होंने कहा कि इस वर्ष विशेष रूप से किसानों को कृषि वानिकी के तहत पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे तथा जीविका समूहों के माध्यम से फलदार पौधों का वितरण कर ग्रामीणों की आय बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा. उन्होंने सभी सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों से इस हरित अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

Also Read : नालंदा: दो दिनों से हो रही थी बहु से लड़ाई, आज नाले के पास मिला ससुर का शव

विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन