गोलीबारी से दहला भवानी बिगहा, पैर में गोली लगने से 23 वर्षीय युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
Bihar Sharif News

अस्पताल में इलाजरत घायल की तस्वीर

Bihar Sharif News: नालंदा के चिकसौरा थाना क्षेत्र के भवानी बिगहा गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में 23 वर्षीय युवक घायल हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए हैं और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

नालंदा (बिहारशरीफ) से संतोष कुमार की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : चिकसौरा थाना क्षेत्र के भवानी बिगहा गांव में सोमवार देर शाम आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया. घायल के पैर में गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, हिलसा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल की पहचान भवानी बिगहा गांव निवासी धुरी प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है.

घटनास्थल से दो खोखा बरामद, आरोपितों की तलाश में पुलिस की छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही चिकसौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए गए हैं. प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : पावापुरी फ्लाइओवर में दरार, ट्रैफिक वन-वे होने से बिहारशरीफ-गया जी-नवादा रूट पर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन