बिहार में गन्ना नर्सरी लगाने पर मिलेगा 11.25 लाख रुपये तक का अनुदान, जानें कैसे और कब तक करें आवेदन

Author Kanchan kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
गन्ना की खेती

गन्ना की खेती

Sugarcane Nursery Scheme 2026 : बिहार सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए गन्ना नर्सरी योजना 2026-27 शुरू की है. इस योजना के तहत आधुनिक तकनीक से गन्ना नर्सरी स्थापित करने पर 75% तक अनुदान मिलेगा. पात्र लाभार्थी 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Sugarcane Nursery Scheme 2026 : बिहार सरकार ने गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत देने वाली गन्ना नर्सरी योजना 2026-27 शुरू की है. योजना के तहत आधुनिक तकनीक से गन्ना नर्सरी स्थापित करने पर 75 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा. पात्र लाभार्थी अधिकतम 11.25 लाख रुपये की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है.

गन्ना नर्सरी लगाने पर मिलेगा 75 प्रतिशत तक अनुदान

गन्ना उद्योग विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए गन्ना नर्सरी योजना लागू की है. योजना के तहत सिंगल बड प्लांटलेट्स तकनीक से आधुनिक नर्सरी स्थापित करने वाले लाभार्थियों को 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा. प्रति यूनिट अधिकतम 11.25 लाख रुपये की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है. इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण गन्ना बीज उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों की आय में वृद्धि करना है.

Sugarcane Nursery Scheme 2026 : 400 वर्गमीटर में तैयार होंगे पांच लाख पौधे

विभाग के अनुसार केवल 400 वर्गमीटर क्षेत्र में आधुनिक गन्ना नर्सरी स्थापित की जा सकती है. इससे हर वर्ष लगभग पांच लाख सिंगल बड प्लांटलेट्स तैयार किए जा सकेंगे. इससे किसानों को रोगमुक्त और उन्नत किस्म के गन्ने के पौधे उपलब्ध होंगे, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सुधार आएगा.

किसान, जीविका समूह और एफपीओ भी ले सकेंगे लाभ

इस योजना का लाभ निजी भूमिधारी किसान, उत्तराधिकारी किसान, गुड़ उद्यमी, चीनी मिल, जीविका समूह, स्वयं सहायता समूह (SHG) तथा किसान उत्पादक संगठन (FPO) भी उठा सकेंगे. अनुदान की राशि निर्धारित प्रक्रिया के तहत तीन चरणों में दी जाएगी. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे.

23 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

गन्ना नर्सरी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जून से शुरू हो चुके हैं. इच्छुक लाभार्थी 23 जुलाई 2026 तक केन केयर पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. चयनित लाभार्थियों को आधुनिक नर्सरी स्थापित करने के लिए तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. प्रशिक्षण भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (SRI), पूसा में आयोजित होगा.

योजना से किसानों को क्या होगा फायदा

इस योजना से किसानों को गुणवत्तापूर्ण गन्ना पौधे उपलब्ध होंगे, उत्पादन लागत कम होगी और बेहतर उपज मिलने की संभावना बढ़ेगी. साथ ही आधुनिक तकनीक के उपयोग से गन्ने की खेती अधिक लाभकारी बन सकेगी. पात्र किसान और संस्थाएं 23 जुलाई से पहले ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं. आवेदन से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और अधिक जानकारी के लिए संबंधित सहायक निदेशक, ईख विकास या ईख पदाधिकारी से संपर्क करें.

Also Read : पटना हाईकोर्ट ने लागू की नई SOP, अब जिला न्यायालयों में घूसखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई, ऐसे करना होगा शिकायत


विज्ञापन
Kanchan Kumar

लेखक के बारे में

By Kanchan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन