नालंदा: स्कूल से चोरीकांड का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का समान भी बरामद

Author Mukul nath|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
बिंद पुलिस ने स्कूल में हुई चोरी का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

बिंद थाना में चोरी की गई जब्त सामान के साथ थानाप्रभारी | Prabhat Khabar Network

Bihar shariff News : नालंदा के बिंद स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया. तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद.

विज्ञापन

Bihar shariff News : बिंद थाना क्षेत्र स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिंद बाजार निवासी स्व. उपेंद्र पासवान के पुत्र शुभम कुमार उर्फ हेलना (20), स्व. कौशल पासवान के पुत्र मोती कुमार (19) तथा राजेश कुमार के पुत्र आदित्य कुमार (19) के रूप में हुई है.

बगीचे से चोरी के समान बरामद

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर बिंद के गोदरामपुर खंधा स्थित एक बगीचे में कट्टू के ढेर में छिपाकर रखे गए चोरी के अधिकांश सामान बरामद कर लिए. बरामद सामान में कंप्यूटर लैब से चोरी किए गए कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं.

करीब तीन लाख रुपए की संपत्ति हुई थी चोरी

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात चोरों ने विद्यालय के कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के कंप्यूटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए थे. घटना की सूचना प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार ने बिंद थाना को दी थी.

एक युवक से पूछताछ में खुला चोरी का राज

थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि इंस्पेक्टर प्रदीप किशोर सिन्हा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद पूरे चोरीकांड का खुलासा हुआ. पुलिस की कार्रवाई में चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया है.

छापेमारी दल में इंस्पेक्टर प्रदीप किशोर सिन्हा, थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद, एसआई कुंदन कुमार, एएसआई संदेश कुमार एवं एसआई अरविंद कुमार शामिल थे.

Also Read : डीएम-एसपी कार्यालय के पास बना होमगार्ड भवन छह साल से अधूरा, तय समय के बाद भी काम नहीं हुआ पुरा


विज्ञापन
Mukul Nath

लेखक के बारे में

By Mukul Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन