जिले के राशन कार्ड धारकों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

Updated at : 19 Jul 2024 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के राशन कार्ड धारकों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत सभी राशनकार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत सभी राशनकार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस योजना के तहत 18 से 31जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर जिले के सभी राशन दुकानों पर आयुष्मान कार्ड का निर्माण वसुधा केन्द्रों के द्वारा किया जायेगा. जिला पदाधिकारी द्वारा इस दौरान अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया. उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को डीलर्स के साथ बैठक कर माइक्रोप्लान के अनुसार जन वितरण प्रणाली दुकान पर भी भीएलई के बैठने तथा सभी राशन कार्ड धारी के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसी प्रकार सभी मार्केटिंग ऑफिसर एफपीएस एवं भीएलई के साथ समन्वय स्थापित कर वैसे राशन दुकान जहां पर पिछले कैंप में राशन कार्ड नहीं बना है ,वहां अधिक से अधिक लाभार्थी को मोबिलाइजेशन कर प्रतिदिन ढाई सौ आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. सभी सीडीपीओ कार्यालय एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के ऑपरेटर के द्वारा भी प्रतिदिन 200 आयुष्मान कार्ड निर्माण किया जाएगा. जिसमें सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा का भी आयुष्मान कार्ड बनेगा. सभी आरटीपीएस काउंटर पर पंचायती राज कार्यपालक सहायक के द्वारा प्रतिदिन 100 आयुष्मान कार्ड निर्माण का लक्ष्य दिया गया है. सभी कैंप स्थलों में जीविका दीदीयों, आशा एवं आशा फैसिलेटर तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा सभी राशन कार्ड धारी का परिवार सहित आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मोबिलाइजेशन का कार्य किया जाएगा. इसी प्रकार सभी वार्डों में जन वितरण प्रणाली के दुकानों पर भीएलई की प्रतिनियुक्ति कर आयुष्मान कार्ड निर्माण का निर्देश दिया गया. सभी जन वितरण दुकान सुबह 7:00 बजे खुल जाएंगे और सीएससी मैनेजर के द्वारा संबंधित पीडीएस शॉप के भीएलई को प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे तक कॉल करके उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे. जिलेभर में लगभग 13 लाख राशन कार्ड धारी के परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है. सभी अनुमंडल पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक मोबिलाइजेशन करना सुनिश्चित करेंगे. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव, सभी अनुमंडल पदाधिकारी ,सहायक समाहर्ता, सिविल सर्जन ,डीपीएम , सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ,आयुष्मान भारत डीपीसी, स्टेट टीम बीएसएसएस एवं सीएसएस के सभी प्रबंधक आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन