नालंदा पहुंचे आनंद मोहन, बोले- सभी वर्गों को साथ लेकर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nalanda News: नालंदा के बेन प्रखंड में आयोजित सम्मान समारोह में आनंद मोहन ने सामाजिक एकता, दबे-कुचले लोगों के अधिकार और बिहार की राजनीति पर अपनी बात रखी। समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

Nalanda News: नालंदा जिले के बेन प्रखंड के अमिया बीघा गांव में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा मिशन के बैनर तले क्षत्रिय समाज के कद्दावर नेता आनंद मोहन का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब ने आनंद मोहन जिंदाबाद और छत्रिय समाज जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से माहौल को गर्म कर दिया. अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और तलवार से हुआ सम्मान समारोह में आनंद मोहन को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, फूलों की माला पहनाकर तथा प्रतीक स्वरूप तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया रविंद्र सिंह ने की, जबकि मंच का संचालन बेन प्रखंड के अकौना पंचायत के मुखिया अभय सिंह ने किया.

विज्ञापन

सभी वर्गों को साथ लेकर चलना होगा- आनंद मोहन

अपने संबोधन में आनंद मोहन ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी. उन्होंने छत्रिय समाज के साथ दलित, पिछड़े और सभी वंचित वर्गों को साथ लेकर चलने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा, मैं 17 वर्ष जेल में रहने के बाद भी पहले की तरह दबे-कुचले लोगों की आवाज उठाता रहा हूं और आगे भी उठाता रहूंगा.

बिहार की राजनीति पर भी साधा निशाना:

आनंद मोहन ने बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने राजनीतिक कारणों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किनारे करने का प्रयास किया है. उन्होंने लोगों से इस साजिश के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की. इस दौरान हेमन्त सिंह, निर्मल सिंह, अक्षय सिंह, मंटू सिंह, पिंटू सिंह, नीरज सिंह, मनीष सिंह, धनवंत सिंह राठौर, विक्रम सिंह, टुनटुन सिंह, जितेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, कुमुद जी, लक्ष्मण जी तथा डॉ. धनंजय कुमार सहित कई वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया. सभी ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष पर बल दिया.

Also Read: नालंदा के इस्लामपुर में शव मिलने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर पहुंची

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन