बिहारशरीफ: अनुसूचित जाति टोला में पहुंचा प्रशासन, शिविर में 67 आवेदनों का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

शिविर में समस्या सुनते अधिकारी

बिहारशरीफ के विसकुरबा टोले में विकास शिविर का आयोजन, 67 सरकारी आवेदनों का मौके पर हुआ निष्पादन। प्रभारी डीएम ने योजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन

Bihar Sharif News : बिहारशरीफ में श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत बिहारशरीफ प्रखंड की मुरौरा पंचायत स्थित विसकुरबा अनुसूचित जाति टोला में विकास शिविर लगाया गया. शिविर की अध्यक्षता प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने की. शिविर के माध्यम से वंचित और अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी. इस मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी, बीडीओ बिहारशरीफ, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, शिविर प्रभारी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

कई आवेदनों का मौके पर हुआ निष्पादन

शिविर में विभिन्न विभागों और योजनाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया. जन्म प्रमाण-पत्र के आठ, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के 27, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के छह, आयुष्मान कार्ड के छह, प्रधानमंत्री आवास योजना के तीन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के आठ, मनरेगा जॉब कार्ड के पांच और लोहिया स्वच्छता अभियान के दो आवेदनों को स्वीकृति दी गयी. संबंधित लाभुकों को आवश्यक स्वीकृति पत्र और प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराये गये.

अधिकारियों ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली. पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये गये.

जिले की 33 पंचायतों में भी लगे शिविर

अभियान के तहत नालंदा जिले के सभी प्रखंडों की कुल 33 पंचायतों में भी विकास शिविर आयोजित किये गये. इनमें पंचायत स्तर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी और शिविर प्रभारी मौजूद रहे. शिविरों में आमजनों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर उनके त्वरित निष्पादन की कार्रवाई की गयी.

लोगों की समस्याओं की समाधान हो रहा

प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है. विकास शिविरों के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है.



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन