अब कूड़ा दिखा तो फोटो भेजकर करें शिकायत, बिहारशरीफ नगर निगम 4 घंटे में कराएगा उठाव

Updated:
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी सभागार में तत्पर बिहारशरीफ सेवा का शुभारंभ | Prabhat Khabar Network

बिहारशरीफ नगर निगम अब 'तत्पर बिहारशरीफ' सेवा के ज़रिए नागरिक सुविधाओं को बेहतर बना रहा है. कूड़ा जमाव की शिकायतों पर 4 घंटे में समाधान का वादा किया गया है. नागरिक अब व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से आसानी से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं.

विज्ञापन

Biharsharif Municipal Corporation : बिहारशरीफ नगर निगम ने नागरिक सुविधाओं को और अधिक त्वरित एवं पारदर्शी बनाने के लिए स्मार्ट सिटी सभागार भवन में ‘तत्पर बिहारशरीफ’ सेवा का शुभारंभ किया. यह सेवा ''तत्काल समाधान, जीवन आसान'' के लक्ष्य के साथ शुरू की गई है, जिससे स्वच्छ, सुंदर और विकसित बिहारशरीफ के सपने को साकार करने में मदद मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस सेवा का शुभारंभ महापौर, उप महापौर, नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन, सशक्त स्थायी समिति के सदस्यगण एवं वार्ड पार्षदगण की उपस्थिति में किया गया.

पहले चरण में कूड़ा उठाव पर फोकस, 4 घंटे में समाधान की गारंटी

नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने बताया कि 'तत्पर बिहारशरीफ' नगर निगम की एक नागरिक केंद्रित पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य शिकायत से समाधान तक की प्रक्रिया को तेज करना है. नगर आयुक्त ने बताया कि इस अभियान के पहले चरण में नगरीय क्षेत्र में कूड़ा जमाव से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता दी जाएगी.

शिकायत प्राप्त होने के 4 घंटे के अंदर कूड़ा उठाव सुनिश्चित किया जाएगा. इसके लिए पालीवार सफाई शाखा के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जवाबदेही तय कर दी गई है.

घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया हैंडल जारी

उन्होंने बताया कि आम नागरिक अब घर बैठे ही अपनी शिकायत नगर निगम तक पहुंचा सकते हैं. इसके लिए तीन प्रमुख माध्यम तय किए गए हैं:

  • व्हाट्सएप नंबर: 9472628068
  • सोशल मीडिया: नगर निगम का इंस्टाग्राम (Instagram)
  • ट्विटर (X): नगर निगम का आधिकारिक ट्विटर हैंडल

इन माध्यमों पर जाकर शहरवासी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

लॉन्चिंग के मौके पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी और वार्ड पार्षद रहे मौजूद

इस अवसर पर उप नगर आयुक्त शम्स रजा, सिटी मैनेजर साकेश कुमार सिन्हा व त्रिपुरारी शरण सिंह समेत कई पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षदगण मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन