राजगीर में पीएम मोदी के खेलो इंडिया संवाद से जुड़े छात्र, सांसद कौशलेन्द्र कुमार कहा- खेल मैदान और स्टेडियम बढ़ाएं

Updated:
विज्ञापन

राजगीर के राजकीय डिग्री कॉलेज में आयोजित खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में सांसद, प्राचार्य एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

राजगीर राजकीय डिग्री महाविद्यालय में 'खेलो इंडिया संवाद' का आयोजन हुआ, जहां छात्रों ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना. सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने खेल सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की.

विज्ञापन

Khelo India Dialogue Rajgir : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय डिग्री कॉलेज, राजगीर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम हुआ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय संवाद को छात्र-छात्राओं ने वर्चुअल माध्यम से सुना.

आपके शहर में

विज्ञापन

देशभर के करीब 1500 शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी, द्रोणाचार्य, अर्जुन और पद्मश्री पुरस्कार विजेता, विभिन्न राज्यों के सांसद तथा लोकल इन्फ्लुएंसर भी संवाद से जुड़े.

प्रधानमंत्री ने मेजर ध्यानचंद की खेल प्रतिभा को स्मरण करते हुए कहा कि भारत का स्पोर्ट्स विजन केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं, बल्कि खेल शक्ति और युवा शक्ति को जोड़ने का माध्यम है.

खेल सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को नशे से दूर रहने पर सांसद का जोर

सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए गांव से शहर तक मजबूत खेल आधारभूत संरचना, खेल मैदान, प्रशिक्षण सुविधाएं और आधुनिक स्टेडियम जरूरी हैं.

पर्याप्त संसाधन और प्रशिक्षण मिलने पर युवा अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकते हैं. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों में ऊर्जा लगाने की अपील की.

खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है: प्राचार्य

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को खेल जगत की उपलब्धियों और संभावनाओं से जोड़ने का अवसर देते हैं.

Also Read : बिहारशरीफ सदर अस्पताल में 3 साल के बच्चे की मौत के बाद बवाल, ICU-इमरजेंसी में तोड़फोड़; 2 हिरासत में

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा और आगे बढ़ने का जज्बा है, जरूरत उचित मंच देने की है. खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है.

सैन्य प्रशिक्षण से तीरंदाजी तक के सफर पर तीरंदाज विक्रम कुमार के विचार

बिहार स्पोर्ट्स अथॉरिटी के तीरंदाज विक्रम कुमार ने सैन्य प्रशिक्षण से तीरंदाजी तक के सफर में गुरु के मार्गदर्शन को प्रेरणास्रोत बताया. उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन सिखाता है और खेलो इंडिया जैसी योजनाएं प्रतिभाओं को मंच दे रही हैं.

युवा संवाद सत्र और कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का शुभारंभ माय भारत की डिप्टी डायरेक्टर दीक्षा मिश्रा ने किया. छात्रा दीक्षा रानी ने मॉडरेटर की भूमिका निभाई. युवा संवाद सत्र में निवेदिता राज, ज्योति कुमारी, विजय कुमार गुप्ता और राजन शर्मा ने विचार रखे. संचालन डॉ. धीरेंद्र उपाध्याय ने किया. आयोजन में एनएसएस पदाधिकारी पिंकी आर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन