जिले में 63987 एमटी धान की हुई खरीद
जिले में काम अधिक प्रति लक्ष्य के बावजूद इस वर्ष धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य को पूरा करना मुश्किल प्रतीत हो रहा है.
बिहारशरीफ. जिले में काम अधिक प्रति लक्ष्य के बावजूद इस वर्ष धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य को पूरा करना मुश्किल प्रतीत हो रहा है. उल्लेखनीय है कि जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025–26 के तहत इस वर्ष धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य मात्र 122085 एमटी निर्धारित है. जिले की 228 समितियों के द्वारा जिले में धान अधिप्राप्ति का कार्य भी 15 नवंबर से ही किया जा रहा है. इसके बावजूद अब तक जिले में मात्र 63987 मेट्रिक टन धान की ही खरीद की सकी है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि निर्धारित तिथि तक जिले में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य पूरा कर लिया जा सकता है. इस वर्ष धान अधिप्राप्ति कार्य के लिए जिले के 213 पैक्स तथा 15 व्यापार मंडलों का चयन किया गया है. धान खरीद की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगी. अब धान अधिप्राप्ति के लिए मात्र 11 दिन शेष रह गए हैं जबकि लक्ष्य का मात्र 50 फ़ीसदी ही हासिल किया जा सका है. जिला पदाधिकारी नालंदा के द्वारा भी कई बार सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक कर धान अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. इसके बावजूद धान अधिप्राप्ति कार्य में विशेष तेजी नहीं देखी जा रही है. हालांकि विभिन्न समितियों के अध्यक्षों के द्वारा इसके लिए कुछ तकनीकी कारण भी बताया जा रहा है. इसमें जरूरी एफआरके की समय पर उपलब्धता नहीं रहने के कारण भी अधिप्राप्ति कार्य में सुस्ती देखी जा रही है. हालांकि इस वर्ष जिले में धान की अच्छी पैदावार हुई है तथा सरकार के द्वारा धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी वृद्धि भी की गई है. इसके बावजूद जिले में धान अधि���्राप्ति कार्य रफ्तार नहीं पकड़ रहा है.
अब तक राइस मिल को दी गयी 4307 एमटी धान:-
जिले में धान अधिप्राप्ति कार्य को शुरू हुए लगभग दो महीने होने को हैं, तथा लक्ष्य के लगभग 50 फ़ीसदी धान की ही अब तक खरीदारी की जा सकी है. ऐसे में कम और आसान लक्ष्य को प्राप्त करना भी मुश्किल प्रतीत हो रहा है. जिले की विभिन्न समितियों के द्वारा अब तक राइस मिल को लगभग 4360 मेट्रिक टन धान उपलब्ध कराया गया है, तथा राज्य खाद्य निगम को भी मात्र 3480 मेट्रिक टन सीएमआर उपलब्ध कराया गया है.
जिले में धान अधिप्राप्ति : एक नजर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए