अब तक 131 किसानों से 483 एमटी गेहूं की हुई खरीद

Updated:
विज्ञापन
अब तक 131 किसानों से 483 एमटी गेहूं की हुई खरीद

जिले में रवि फसल विपणन मौसम 2026-27 में 1 अप्रैल से गेहूं खरीद का कार्य शुरू हो गया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिले में रवि फसल विपणन मौसम 2026-27 में 1 अप्रैल से गेहूं खरीद का कार्य शुरू हो गया है. अब तक जिले के कुल 26 समितियों के द्वारा 131 किसानों से लगभग 483 टन गेहूं की खरीद की गई है. गेहूं खरीद कार्य में जिले के 11 पैक्स तथा 15 व्यापार मंडल शामिल हैं. गेहूं खरीद का कार्य 15 जून तक किया जायेगा. इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि जिले में किसानों तथा विभिन्न समितियों की मांग पर विभाग के द्वारा गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ाकर 5076 एमटी कर दिया गया है. इससे जिले के अधिक से अधिक किसान लाभान्वित होंगे. गेहूं खरीद का कार्य तेजी से करने के लिए तथा ससमय लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिले के अन्य पैक्सों को भी गेहूं खरीद कार्य से जोड़ने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है. विभाग से मंजूरी मिलने के बाद जिले में गेहूं खरीद का कार्य तेजी से किया जायेगा. उन्होंने बताया कि अभी रैयत किसानों से 150 क्विंटल जबकि गैर रैयत किसानों से 50 क्विंटल तक गेहूं की खरीद की जा रही है. इस वर्ष सरकार के द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2550 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है. इससे किसानों को अपनी उपज का उपयुक्त मूल्य प्राप्त होगा. उन्होंने गेहूं बेचने के इच्छुक किसानों से जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है. उन्होंने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन कराए किसानों से गेहूं की खरीद नहीं की जाती है. उन्होंने किसानों से पैक्स तथा व्यापार मंडलों के माध्यम से अपनी उपज बेचने की अपील की है. उन्होंने किसानों को गेहूं विक्रय करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया को महत्वपूर्ण बताया.

काफी कम गेंहूं की हुई खरीद : जिले में गेहूं खरीद का कार्य 1 अप्रैल से ही शुरू हो गया है. हालांकि जिले में गेहूं खरीद का कार्य काफी धीमी गति से आगे बढ़ रहा है. जहां सिलाव प्रखंड में अब तक गेहूं खरीद का कार्य शुरू भी नहीं हुआ है. वहीं रहुई प्रखंड में मात्र 6.65 एमटी गेहूं की ही खरीद हुई है. अन्य सभी प्रखंडों में भी मात्र 15- 20 एमटी ही गेहूं की खरीद की जा सकी है. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि जल्दी ही जिले में गेहूं खरीद कार्य में तेजी लाया जायेगा.

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन