Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ती गर्मियों के बीच लू का कहर! आपदा विभाग ने जारी किया बचाव के उपाय

Updated at : 16 May 2021 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ती गर्मियों के बीच लू का कहर! आपदा विभाग ने जारी किया बचाव के उपाय

Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ती गर्मियों के बीच राज्य में लू का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में आपदा विभाग ने इससे बचने के लिए उपाय जारी किए हैं. बता दें कि तीन दिनों के बारिश के बाद राजधानी पटना सहित कई जिलों में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है. इधर, मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार में मॉनसून की एंट्री अब 1 जून के आसपास होगी.

विज्ञापन

बिहार में बढ़ती गर्मियों के बीच राज्य में लू का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में आपदा विभाग ने इससे बचने के लिए उपाय जारी किए हैं. बता दें कि तीन दिनों के बारिश के बाद राजधानी पटना सहित कई जिलों में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है. इधर, मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार में मॉनसून की एंट्री अब 1 जून के आसपास होगी.

आपदा विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जहां तक संभव हो लोग घर से बाहर न निकलें. विज्ञप्ति में आगे कहा कि गर्मी के मौसम में कड़ी मेहनत न करें. इसके अलावा, गर्मी के दिनों में घर में बनें पेय पदार्थ जैसे, लस्सी, छाछ, नमक-पानी का घोल और आम का पन्ना आदि का सेवन करें.

कब तक समान्य होगा मौसम- पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी ने बताया कि इस साल बिहार में मानसून के सामान्य एंट्री की संभावना है. उन्होंने बताया कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की सामान्य तारीख 1 जून है. बता दें कि पिछले दिनों बिहार में तीन दिन तक लगातार बारिश हुई थी.

मौसम का पूर्वानुमान– मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बिहार में आज अधिकतम 40 डिग्री तापमान रहेगा. वहीं राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की फुल्की बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही है. विभाग ने कहा है कि पटना, बाढ़, बांका आदि जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: Coronavirus in Bihar : कोरोना की तीसरी लहर और होगी खतरनाक, बिहार के साढ़े तीन करोड़ युवा और बच्चों हो सकते हैं बीमार

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन