ePaper

Bihar Weather: पहाड़ों की बर्फीली हवा ने बिहार में ठंड बढ़ायी, कोहरे और कनकनी से जानिए कब मिलेगी राहत..

Updated at : 27 Jan 2024 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather: पहाड़ों की बर्फीली हवा ने बिहार में ठंड बढ़ायी, कोहरे और कनकनी से जानिए कब मिलेगी राहत..

Bihar Weather Report: बिहार में ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. शुक्रवार को भी कनकनी ने लोगों को घर में दुबक कर रहने को मजबूर किया. वहीं बर्फीली हवा की मार बिहार में भी महसूस की जा रही है. जानिए मौसम विभाग का क्या है अलर्ट..

विज्ञापन

Bihar Weather Report: बिहार में कड़ाके की ठंड (Bihar me thand) पड़ रही है. दिन में हल्की धूप से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है लेकिन कनकनी कम होने का नाम नहीं ले रही. प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को जबरदस्त कोहरा छाया रहा. शनिवार की सुबह भी कई शहर कोहरे की चादर में घिरे रहे. कनकनी वाली ठंड की वजह से लोग घरों में दुबके रहे. आइएमडी पटना (Imd Alert) की ओर से बिहार के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में शीत दिवस की आशंका पहले ही जाहिर कर दी गयी थी. जबकि पटना समेत पूरे बिहार में घने कोहरे का अलर्ट जारी था. अधिकतम तापमान सबसे अधिक औरंगाबाद में दर्ज किया गया. जबकि भागलपुर के सबौर का न्यूनतम पारा 4 डिग्री तक जा गिरा. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों तक बिहार का मौसम (Bihar ka mausam) कैसा रहेगा.

पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर

पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर बिहार पर भी दिख रहा है. हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना गणतंत्र दिवस के दिन लोगों को करना पड़ा. बिहार के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अभी 29 जनवरी तक लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. पश्चिमी हिमालय परिक्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार के मौसम पर सीधा दिखाई देने लगा है. 27 जनवरी से इसका असर बिहार में दिखने के आसार जताए गए थे. शनिवार को सुबह से ही कनकनी बढ़ी हुई है.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में अब हाड़ कंपाने वाली ठंड का अलर्ट जारी, हिमालय में बर्फबारी से बढ़ेगा मौसम का कहर..
29 जनवरी तक का अलर्ट जारी..

भागलपुर, पटना समेत अधिकांश जिलों में बर्फीली पछिया हवा का प्रवाह दिख रहा है. पिछले कुछ दिनों से शीतलहर का प्रकोप लोग झेल रहे हैं. भारत मौसम विज्ञान के अनुसार, 27 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा.इसका असर बिहार पर भी पड़ेगा और 29 जनवरी तक अतिशीत या शीत दिवस वाली स्थिति बनी रह सकती है. अगले 3 दिनों तक कुछ जगहों पर कोहरे का असर अधिक दिखेगा. मौसम विभाग की ओर से अलर्ट किया गया है कि इस भीषण ठंड में अपना ख्याल रखें और सावधानी बरतें.

बिहार में अधिकतम तापमान

IMD पटना की ओर से जारी की गयी रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को औरंगाबाद में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 22.6 डिग्री रहा. यहां 3.3 डिग्री पारा चढ़ा है. जबकि गोपालगंज, मोतिहारी, पुपरी, फारबिसगंज(अररिया), छपरा में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. समस्तीपुर के पूसा का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 15.8 डिग्री रहा जबकि दरभंगा का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया. पूर्णिया 18.1 डिग्री तो भागलपुर का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग की ओर से अभी शीतहर का अलर्ट जारी है.


कोसी-सीमांचल का मौसम

कोसी-सीमांचल क्षेत्र में भी सुबह में कोहरा, दिन में धूप और शाम में ठिठुरन पिछले तीन-चार दिनों से मौसम की अमूमन यही स्थिति बनी हुई है. कोहरे व ठंड के साथ सुबह की शुरूआत होती है. दिन में धूप ठंड को बैलेंस करती है. मौसम विशेषज्ञ की मानें तो कोसी इलाके में शुक्रवार को दोनों तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड की रफ्तार तेज होगी. वैसे सुबह में अभी लगातार कोहरा झेलना होगा. 

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन