Bihar Weather: 26 जनवरी को बिहार में गुलजार रहेगा मौसम, सिर्फ 3 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 25 Jan 2025 4:32 PM
Bihar Weather 26 January
Bihar Weather: बिहार में गणतंत्र दिवस के दिन मौसम का हाल कैसा रहेगा इसका पूर्वानुमान आइएमडी पटना ने जारी किया है. इसमें बताया गया है कि बिहार के उत्तरी भाग के 3 जिलों में शीत दिवस रह सकता है.
Bihar Weather: बिहार में 26 जनवरी के दिन मौसम गुलजार रहेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन मौसम को लेकर कोई अलर्ट नहीं है. जिनकी रविवार को छुट्टी है वो आराम से घूमने निकल सकते हैं. आइएमडी पटना ने बताया कि 26 जनवरी के दिन बिहार के 9 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और तीन जिलों में कोल्ड-डे रह सकता है.

इन जिलों के कोल्ड-डे और घने कोहरे का अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जिन 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है उनमें वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल है. वहीं, तीन जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी हुआ है. इनके नाम पूर्वी चंपारण, दरभंगा और मधुबनी है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
26 जनवरी को कैसा रह सकता है मौसम का हाल
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 26 जनवरी (रविवार) के दिन राजधानी समेत कई जिलों में मौसम सुबह 6 से 10 बजे तक शुष्क रहेगा और कुहासा छाया रहेगा. इस दौरान हवा की गति 9 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. वहीं, न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में मौसम का हाल ऐसा ही रह सकता है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Road: सड़क निर्माण में हुई देरी तो ठेकेदारों पर होगा एक्शन, भरना होगा जुर्माना, प्रक्रिया शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










