Weather: बिहार में अगले 72 घंटे तक भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, जानें अपडेट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2022 5:05 AM

बिहार में अगले 72 घंटे तक भारी बारिश होने की संभावना है. आइएमडी पटना ने कई जगहों पर ओलावृष्टि की आशंका व्यक्त की है. आइएमडी के मुताबिक बिहार में अब तक 472 मिमी बारिश हो चुकी है. हालांकि, अभी यह सामान्य से 39% कम बारिश है.
बिहार में अगले 72 घंटे अच्छी बारिश के आसार हैं. विशेष रूप से उत्तरी और पूर्वी बिहार में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. हालांकि, दक्षिणी बिहार में बारिश सामान्य रहने का अनुमान है. आइएमडी पटना ने कई जगहों पर ओलावृष्टि की आशंका व्यक्त की है. आइएमडी के मुताबिक बिहार में अब तक 472 मिमी बारिश हो चुकी है. हालांकि, अभी यह सामान्य से 39% कम बारिश है. बता दें कि इनदिनों बिहार में गंगा उफान पर है. पटना, आरा, बक्सर, छपरा समेत कई जिलों में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए