Bihar Weather Forecast : बिहार में एक जैसा नहीं रहेगा हवा का रुख, उत्तर में पुरवैया तो दक्षिण पछिया चलेगी, जानिये क्या रहेगा तापमान

Updated at : 20 Apr 2021 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : बिहार में एक जैसा नहीं रहेगा हवा का रुख, उत्तर में पुरवैया तो दक्षिण पछिया चलेगी, जानिये क्या रहेगा तापमान

प्रदेश के तकरीबन समूचे इलाके में सोमवार को 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चली. आंधी की शक्ल में बह रही इस हवा की वजह से आसमान में धूल छायी रही. इससे खासतौर पर शहरों में घुटन महसूस हुई.

विज्ञापन

पटना. प्रदेश के तकरीबन समूचे इलाके में सोमवार को 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चली. आंधी की शक्ल में बह रही इस हवा की वजह से आसमान में धूल छायी रही. इससे खासतौर पर शहरों में घुटन महसूस हुई.

मंगलवार को पछिया हवा तुलनात्मक रूप में कुछ कम चलने के आसार हैं. आइएमडी पटना की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अगामी चौबीस घंटे में पूरे बिहार में उच्चतम तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री अधिक होने के आसार हैं. हालांकि तेज गति से चल रही पछिया हवा की वजह से दिन में शहर की मुख्य सड़कों पर तुलनात्मक तौर पर कम भीड़ दिखाई दी.

दक्षिणी, मध्य और पश्चिमी इलाके में खासतौर पर उच्चतम तापमान सामान्य से अधिक चालीस डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया. रविवार की तुलना में उच्चतम तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री तापमान में इजाफा हो गया है़

21 अप्रैल को विशेष स्थिति बनेगी. इस दौरान मध्य इलाके में विशेष चक्रवाती क्षेत्र सतह से करीब डेढ़ किलोमीटर ऊंचाई पर बनेगा. इसकी वजह से प्रदेश में हवा दो भागों में स्पष्टत: विभाजित होने की स्थिति बनेगी. उत्तरी बिहार में जहां पुरवैया चलेगी, दक्षिणी बिहार में पछिया या उत्तर दिशा से गर्म हवा चलेगी.

इस तरह की स्थिति अप्रैल माह में तीसरी बार बनने जा रही है. इसकी वजह से प्रदेश के उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिमी बिहार में एक दो जगहों पर बारिश हो सकती है. शेष प्रदेश के आसमान में हल्के बादल छाये रहने का भी पूर्वानुमान है.

पटना में तेज हवा से बढ़ा पीएम 10

यूं तो पूरे प्रदेश में तेज हवा चलने से खासतौर पर पीएम 10 की बढ़ी मात्रा देखी गयी. उदाहरण के लिए पटना के इको पार्क में इसकी औसत मात्रा सोमवार को 123, दानापुर में 151, बीआइटी मेसरा के निकट 239, पटना सिटी में 242 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज की गयी. पीएम 2.5 भी कई जगह सामान्य से अधिक रहा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन