Bihar Weather Forecast : बिहार में ठंड से अभी राहत नहीं, तीन दिनों तक और घना छायेगा कोहरा

आनेवाले 24 घंटे में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है. विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह का मौसमी बदलाव पूरे प्रदेश में होने के आसार हैं.
पटना. बिहार में अगले तीन दिन और घना कोहरा छाये रहने का अनुमान जारी किया गया है. 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ भी बिहार में गहरा सकता है.
ऐसी हालत में अगले 68 घंटे तक बिहार में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं. हालांकि, उसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के संकेत हैं.
आइएमडी रिपोर्ट के मुताबिक पटना, भागलपुर और पूर्णिया में बुधवार को जबरदस्त कोहरा छाया रहा. हालांकि, दाेपहर 12 बजे के बाद यह साफ हो गया.
बिहार में सबसे ठंडा स्थान डेहरी रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, अधिकतम तापमान कमोबेश अभी सामान्य से नीचे ही रहा है.
आनेवाले 24 घंटे में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है. विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह का मौसमी बदलाव पूरे प्रदेश में होने के आसार हैं.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




