ePaper

Bihar Weather Forecast: बढ़ती ठंड में बारिश का साया, जानिए क्या है बिहार में मौसम का मिजाज

Updated at : 02 Feb 2021 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast: बढ़ती ठंड में बारिश का साया, जानिए क्या है बिहार में मौसम का मिजाज

Bihar Weather Forecast: मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार पूरे बिहार (Bihar Me Thand) में अब कोल्ड-डे (Cold Day) और कोल्ड वेव (Cold Wave) की स्थिति नहीं रहेगी. राज्य के अधिकांश शहरों में सुबह शाम कुहरा होने के बावजूद दिन में धूप निकलने से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी.

विज्ञापन

Bihar Weather Forecast: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूरे बिहार (Bihar Me Thand) में अब कोल्ड-डे (Cold Day) और कोल्ड वेव (Cold Wave) की स्थिति नहीं रहेगी. राज्य के अधिकांश शहरों में सुबह शाम कुहरा होने के बावजूद दिन में धूप निकलने से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी. इससे दिन का तापमान गर्म रहेगा.

वहीं मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पांच और छह फरवरी को पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर सहित कई जगहों पर बादल छाये रहने व हल्की बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के आसपास में एक प्रति चक्रवात की स्थिति बनी है.

इस कारण राज्य के कुछ जगहों पर दक्षिण पश्चिम व शेष इलाकों में उत्तर पश्चिम सर्द हवा चल रही है. वहीं, मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बिहार में सबसे अधिक सर्दी गया में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गयी. अगले दो दिनों पर पूरे राज्य का औसत तापमान 22 डिग्री से आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Posted by: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन