Bihar Weather Forecast : बिहार में घने कोहरे का अलर्ट जारी, दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है तापमान

Published at :22 Jan 2021 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : बिहार में घने कोहरे का अलर्ट जारी, दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है तापमान

शीतलहर और शीत दिवस के बाद अब प्रदेश में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आइएमडी ने पूरे प्रदेश में कोहरे की औसत दृश्यता 200 से 50 मीटर तक गिर जाने की आशंका जतायी है.

विज्ञापन

पटना. शीतलहर और शीत दिवस के बाद अब प्रदेश में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आइएमडी ने पूरे प्रदेश में कोहरे की औसत दृश्यता 200 से 50 मीटर तक गिर जाने की आशंका जतायी है.

ऐसी स्थिति अगले दो दिन रहने का अनुमान है. हालांकि, अगले 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय परिवर्तन के आसार नहीं हैं.

आइएमडी की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया.

24 घंटे में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. पटना और गया में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री से कम और भागलपुर और पूर्णिया में यह तापमान दो से तीन डिग्री तक कम दर्ज किया गया है.

न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है. जानकारों के मुताबिक कोहरा क्षेत्र विशेष में विभाजित होकर पड़ रहा है.

खासतौर पर जहां उसे नमी की मात्रा अधिक है, वहां कोहरे की दृश्यता काफी घट जाती है. सूखे इलाके में दृश्यता तुलनात्मक रूप में अधिक देखी जा रही है.

इस तरह गंगा के निकवर्ती शहरों में घना कोहरा छाने का अनुमान है. इधर बुधवार-गुरुवार की रात और गुरुवार की सुबह प्रदेश के चारों बड़े शहरों मसलन पटना, भागलपुर ,गया और पूर्णिया में मध्यम से घना कोहरा छाये रहने की अाधिकारिक सूचना मिली है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन