Bihar Weather Forecast : पटना में कोल्ड डे, पछुआ हवा चलने से बढ़ी कनकनी, परेशान रहे लोग, जानिये क्या कहता है मौसम विभाग

Published at :29 Jan 2021 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : पटना में कोल्ड डे, पछुआ हवा चलने से बढ़ी कनकनी, परेशान रहे लोग, जानिये क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त दक्षिण-पश्चिम हवा का प्रवेश जारी है. इससे ठंड में कमी आयेगी. सुबह में घना कोहरा बने रहने की संभावना है.

विज्ञापन

पटना . गुरुवार को पछुआ हवा चलने से कनकनी बढ़ने से लोग परेशान रहे. पटना में कोल्ड डे का हाल रहा. न्यनूतम तापमान में पांच से सात डिग्री कम रहने से कोल्ड डे की स्थिति बनी.

सुबह में कोहरा अधिक रहने से धुंध जैसी स्थिति बनी रही. दोपहर में धूप निकलने के बावजूद कोई असर नहीं रहा. इससे दिन भर लोग दिन में भी ठंड से सिकुड़ते रहे.

शाम में कनकनी और बढ़ गयी. अधिकतम तापमान भी पांच से 10 डिग्री कम होने से ठंड का प्रकोप रहा.

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त दक्षिण-पश्चिम हवा का प्रवेश जारी है. इससे ठंड में कमी आयेगी. सुबह में घना कोहरा बने रहने की संभावना है.

दोपहर में धूप निकलेगा. इससे ठंड से राहत मल सकती है. शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने की संभावना है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन