Bihar Weather Forecast : लू के प्रकोप से इस सप्ताह बचा रहेगा बिहार, उत्तर में बूंदा-बांदी तो दक्षिण में आंधी की संभावना

Updated at : 14 Apr 2021 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : लू के प्रकोप से इस सप्ताह बचा रहेगा बिहार, उत्तर में बूंदा-बांदी तो दक्षिण में आंधी की संभावना

प्रदेश लू के प्रकोप से इस सप्ताह बचा रहेगा़ अभी प्रदेश का अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच है़ ऐसी स्थिति अगले तीन दिन तक रह सकती है़

विज्ञापन

दरभंगा. प्रदेश लू के प्रकोप से इस सप्ताह बचा रहेगा़ अभी प्रदेश का अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच है़ ऐसी स्थिति अगले तीन दिन तक रह सकती है़ ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से 18 अप्रैल तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में बादल छाये रह सकते हैं.

16 से 18 अप्रैल के बीच उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा या बुंदा-बांदी हो सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है.

पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की सम्भावना है. बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, सिवान तथा मुजफ्फरपुर में 16 अप्रैल को पछिया हवा चल सकती है. मौसम को लेकर किसानों को सचेत किया गया है.

15 अप्रैल से पूर्वी व दक्षिणी बिहार में आंधी-पानी

15 अप्रैल से प्रदेश के पूर्वी व दक्षिणी भागों में पुरवैया हवा बहने लगेगी और इस दौरान आंधी-पानी की संभावना है. आर्दतायुक्त इस हवा से इन इलाकों में अधिकतम तापमान कुछ कम हो जायेगा़ हालांकि, मौसम विज्ञानियों का मानना है कि प्रदेश के पश्चिमी इलाके में गर्म पछिया हवा चलती रहेगी़ हालांकि, इस दौरान उसके चरम पर पहुंचने के आसार कम हैं. 14 अप्रैल को दक्षिणी बिहार में तापमान मंगलवार की तुलना में एक-दो डिग्री अधिक जा सकता है़

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन