Bihar Weather Alert : पटना एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बेहतर, फिर भी देर से उड़े 13 विमान

Updated at : 15 Dec 2020 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Alert : पटना एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बेहतर, फिर भी देर से उड़े 13 विमान

स्पाइसजेट की अहमदाबाद से पटना आनेवाली फ्लाइट SG8719 यहां उतरने वाली पहली फ्लाइट थी जो 1.35 घंटा देरी से दोपहर 9.20 बजे लैंड हुई. इसके साथ अन्य 12 फ्लाइटें भी पटना एयरपोर्ट पर देर से आयी और गयी.

विज्ञापन

पटना. विजिबिलिटी बेहतर रहने के बावजूद पटना एयरपोर्ट के आसपास सोमवार की सुबह विमानों की आवाजाही में बहुत सुधार नहीं दिखा.

सुबह में 800 से एक हजार के बीच विजिबिलिटी के ऊपर नीचे होने के कारण 9.20 बजे पहली लैंडिंग हुई.

स्पाइसजेट की अहमदाबाद से पटना आनेवाली फ्लाइट SG8719 यहां उतरने वाली पहली फ्लाइट थी जो 1.35 घंटा देरी से दोपहर 9.20 बजे लैंड हुई. इसके साथ अन्य 12 फ्लाइटें भी पटना एयरपोर्ट पर देर से आयी और गयी.

जो विमान दो-तीन घंटे देर आये और गये, उनके यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी. उनमें से कई ने देरी को लेकर आक्रोश भी जताया, जिन्हें समझा बुझा कर एयरलाइंस स्टाफ ने शांत कराया.

यात्रियों के अधिक भीड़ के कारण टर्मिनल में प्रवेश के समय उन्हें लंबी कतार में लगना पड़ा. भीतर लगेज चेक इन और सिक्युरिटी होल्ड एरिया में प्रवेश के समय बोर्डिंग पास दिखाने के लिए भी लंबी कतार लगी रही.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन