पटना-मुजफ्फरपुर समेत पूरे बिहार में आज आंधी-बारिश का कहर, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Updated at : 16 Mar 2026 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather

Bihar Weather

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम अचानक करवट लेने वाला है. तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच अब आंधी और बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है. IMD ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में तेज हवा, बिजली और बारिश एक साथ देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

Bihar Weather Alert: बिहार में सोमवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. IMD ने गया, पटना और वैशाली जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ तेज 30-40 हवा कि.मी. प्रति घंटे तक जारी रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम बिहार के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. मौसम का यह बदला हुआ रुख 21 मार्च तक बना रह सकता है, जिससे किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और बिजली का खतरा

IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कई जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहने की आशंका है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली और समस्तीपुर में 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

इन जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है. इसी वजह से इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं राज्य के बाकी जिलों में भी बादल, बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है.

सुबह कोहरा, दिन में तेज धूप

मार्च के महीने में बिहार में मौसम का अजीब रूप देखने को मिल रहा है. भागलपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और औरंगाबाद जैसे जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा. भागलपुर में विजिबिलिटी घटकर 600 मीटर तक पहुंच गई.

हालांकि दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. राज्य में सबसे अधिक तापमान डेहरी में 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण मौसम में हल्की ठंडक भी महसूस हुई.

21 मार्च तक जारी रह सकता है मौसम का असर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बिहार के निचले वायुमंडल में नमी बढ़ने और स्थानीय संवहनीय गतिविधियों के कारण अगले सात दिनों तक मौसम अस्थिर रह सकता है. इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश देखने को मिल सकती है.

उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में इसका असर ज्यादा रहेगा. हालांकि दक्षिण-पश्चिम बिहार में बीच-बीच में बादलों के साथ धूप भी निकलती रहेगी.

किसानों के लिए चेतावनी

तेज हवा और बारिश का सबसे ज्यादा असर खेतों और बागानों पर पड़ सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि खड़ी फसलों, खासकर केले के बागानों और आम के बगीचों को नुकसान हो सकता है.

Also Read: 16 मार्च को पूरे बिहार में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, बारिश और 40-50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन