Bihar Weather Report: भागलपुर व आस-पास में पछुआ से रात में बढ़ी ठिठुरन, जानिये दिन में कब से बढ़ेगी ठंड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2022 10:51 AM
Bihar Weather Report: बिहार में अब ठंड बढ़ने लगी है. पछुआ हवा के बहने से रात का पारा लगातार पिछले कुछ दिनों से लुढ़का हुआ है. वहीं मौसम विभाग ने अब दिन के तापमान में बदलाव को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किये हैं.
Bihar Weather Report: बिहार में मौसम का मिजाज (Bihar Mausam) अब बदलने लगा है. ठंड अब धीरे- धीरे बढ़ने लगी है. भागलपुर समेत आस-पास के जिलों में भी तीन दिनों से ठंड का असर बढ़ा है. रात का पारा लगातार लुढ़कता जा रहा है. जिससे अब लोगों ने सिहरन महसूस करना शुरू कर दिया है. पश्चिमी हवा का दौर जारी है और पछुआ की वजह से मौसम पर इसका दिखने की आशंका है.
पछुआ हवा करीब 9 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है. रात में अब इस हवा की वजह से ठिठुरन बढ़ने लगी है. विगत रविवार को हल्की तेज पछुआ हवा चली और रात का पारा लुढ़ककर इस सीजन का सबसे न्यूनतम स्तर को छू गया. मंगलवार को मौसम साफ बना रहा और आगे भी बना रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में गिरावट आ रहा है.
बीएयू के मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले पांच दिनों तक पछुआ हवा 6-7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक चलने की संभावना है. मंगलवार को आसपास का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी की मात्रा 95 प्रतिशत रही. उत्तरी पश्चिमी हवा 9.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली.
Also Read: बिहार में Love Marriage के 4 महीने बाद पुराने प्रेमी की एंट्री, पति के घर में ही महिला की कराई दूसरी शादी
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अब दो से तीन दिनों के अंदर रात और दिन दोनों समय का पारा लूढ़केगा और ठंड बढ़ेगी. मंगलवार को भागलपुर में सतह से डेढ़ किमी ऊपर तक पछुआ हवा का प्रवाह रहा. इन मौसमी कारणों से अलगे कुछ दिनों में ठंड बढ़ने का अनुमान है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










