ePaper

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : आधी आबादी का नहीं दिखा जोश, केवल 12.79 प्रतिशत हैं महिला प्रत्याशी

Updated at : 13 Oct 2020 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : आधी आबादी का नहीं दिखा जोश, केवल 12.79 प्रतिशत हैं महिला प्रत्याशी

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : जिले के गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में शून्य, तो 12 बाराचट्टी में सबसे अधिक छह हैं महिला प्रत्याशी

विज्ञापन

नीरज कुमार, गया : राज्य के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जहां आधी आबादी को 50 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार प्राप्त है, वहीं बिहार विधानसभा चुनाव में इसकी कोई सरकारी सीमा निर्धारित नहीं है. बावजूद जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव में आधी आबादी का जोश नहीं दिखा है.

जिले के कुल 10 विधानसभा क्षेत्रों में 172 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें से 22, यानी केवल 12.79 प्रतिशत महिला प्रत्याशी शामिल हैं. गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में जहां एक भी महिला प्रत्याशी इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरी है, वहीं बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र में आधी आबादी का जोश सिर चढ़ कर बोल रहा है. इस विधानसभा क्षेत्र में छह महिला प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रही हैं.

विधानसभा बार महिला प्रत्याशियों की स्थिति

जिले के गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में कुल 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इस विधानसभा क्षेत्र एक भी महिला प्रत्याशी नहीं हैं. शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में कुल 11 प्रत्याशियों में केवल दो महिला प्रत्याशी शामिल हैं.

इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में 10 प्रत्याशियों में केवल एक महिला प्रत्याशी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही हैं. जबकि बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 प्रत्याशियों में छह महिला प्रत्याशी शामिल हैं.

बोधगया विधानसभा क्षेत्र में कुल 17 प्रत्याशी इस बार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें केवल दो महिला प्रत्याशी शामिल हैं. गया शहर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक दो महिलाओं सहित कुल 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

टिकारी विधानसभा क्षेत्र में कुल 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनमें केवल तीन महिला प्रत्याशी हैं. बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में दो महिला प्रत्याशियों सहित कुल 13 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

अतरी विधानसभा क्षेत्र में भी दो महिला प्रत्याशियों सहित कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 22 प्रत्याशी इस बार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें केवल दो ही महिला प्रत्याशी शामिल हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन