ePaper

Sakshamta Pariksha: सक्षमता परीक्षा आज से छह मार्च तक, विलंब से आए तो नहीं मिलेगा प्रवेश

Updated at : 26 Feb 2024 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
Sakshamta Pariksha: सक्षमता परीक्षा आज से छह मार्च तक, विलंब से आए तो नहीं मिलेगा प्रवेश

सक्षमता परीक्षा के प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. निगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा राज्य के स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा 2024 (प्रथम) की तिथि को घटा दिया है. अब परीक्षा 26 फरवरी से छह मार्च तक आयोजित की जायेगी. पहले यह परीक्षा 26 फरवरी से 13 मार्च तक होनी थी. सक्षमता परीक्षा 2024 (प्रथम) के लिए राज्य के स्थानीय निकाय के 2,32,190 शिक्षकों द्वारा परीक्षा फॉर्म भरा गया है.

परीक्षा 26 फरवरी से छह मार्च तक

परीक्षा 26 फरवरी से छह मार्च तक राज्य के नौ जिलों में कुल 52 कंप्यूटर केंद्रों पर आयोजित किया जायेगा. प्रतिदिन परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा. शिक्षकों के लिए कंप्यूटर केंद्र पर प्रथम पाली में रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:30 बजे से शुरू हो जायेगा. केंद्र का गेट 09:30 बजे बंद हो जायेगा. प्रथम पाली में परीक्षा 10 बजे से 12:30 बजे तक चलेगी. इसी प्रकार, द्वितीय पाली में कंप्यूटर केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम 1:30 बजे से गेट बंद 02:30 बजे हो जायेगा.

विलंब से आने नहीं मिलेगा प्रवेश

इस पाली में परीक्षा का आयोजन अपराह्न तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जायेगा. दिव्यांग शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए प्रथम पाली में परीक्षा का 10 बजे से 1:20 बजे तक तथा द्वितीय पाली में तीन बजे से 6:20 बजे तक किया जायेग. निर्धारित समय के बाद विलंब से आने वाले शिक्षकों को कंप्यूटर केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी और प्रवेश द्वार को निर्धारित समय पर गेट बंद कर दिया जायेगा. कंप्यूटर केंद्रों परबायोमेट्रिक माध्यम से उपस्थिति ली जायेगी. इन कंप्यूटर केंद्रों पर किसी भी पदाधिकारी, कर्मी, वीक्षक और अभ्यर्थी शिक्षकों को मोबाइल फोन तथा किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर जाने पर प्रतिबंध है.

निगेटिव मार्किंग नहीं होगी

सक्षमता परीक्षा के प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. इस परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालन के लिए समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने नौ जिलों के जिला पदाधिकारी, एसपी, डीइओ को निर्देश दिया है. इन कंप्यूटर केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन