ePaper

Bihar Teacher Recruitment 2023 : बिहार शिक्षक भर्ती आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें अब कब तक कर सकते हैं आवेदन

Updated at : 10 Jul 2023 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Teacher Recruitment 2023 : बिहार शिक्षक भर्ती आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें अब कब तक कर सकते हैं आवेदन

अतुल प्रसाद ने इससे पहले कहा था कि अभ्यर्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है. सर्वर डाउन होने से समय का नुकसान होने की स्थिति में जितना समय सर्वर डाउन रहा, उतना समय ही कंपनसेट किया जाएगा. तय तिथि पर ही परीक्षा ली जाएगी.

विज्ञापन

पटना. बिहार में शिक्षकों के हंगामे के बीच शिक्षक नियुक्ति को लेकर राहत भरी खबर आयी है. शिक्षक नियुक्ति के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 3 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है. अब आवेदन की आखिरी तिथि 15 जुलाई 2023 हो गई है. इससे पहले आवेदन की आखिरी तिथि 12 जुलाई 2023 थी. आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है. आयोग की ओर से जल्द ही इसको लेकर अधिसूचना भी जारी की जाएगी. अतुल प्रसाद ने इससे पहले कहा था कि अभ्यर्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है. सर्वर डाउन होने से समय का नुकसान होने की स्थिति में जितना समय सर्वर डाउन रहा, उतना समय ही कंपनसेट किया जाएगा. तय तिथि पर ही परीक्षा ली जाएगी.

वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू होगा

उन्होंने कहा कि जल्द ही आयोग की सभी भर्ती परीक्षाओं (शिक्षक भर्ती परीक्षा के अलावा) के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू होगा. इसके बाद शिक्षक भर्ती और अन्य सभी परीक्षाओं का डाटा जितना संभव हो सकेगा, उतना लिंक कर दिया जाएगा. गौरतलब हैकि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) समेत देश के कई आयोग ओटीआर सिस्टम की पहलेही शुरुआत कर चुके हैं. इससे आवेदन के समय अभ्यर्थियों का समय बचता है. उनकी डिटेल्स पहले ही सेव होती है. एप्लाई जल्दी होता है और सर्वर ठप होने की समस्या कम आती है.

https://twitter.com/atulpmail/status/1678315868944756736
एक सप्ताह से शिक्षक अभ्यर्थी हैं परेशान

शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करना चाह रहे अभ्यर्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सर्वर धीमा होने से एक सप्ताह से शिक्षक अभ्यर्थी परेशान है. वेबसाइट काफी धीमी गति से चलने के चलते आवेदन भरने में अभ्यर्थियों को दो-तीन घंटे का समय लग रहा है. एक बार में किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन पूरा नहीं हो रहा. अभ्यर्थियों की मांग पर विचार करते हुए बिहार लोग सेवा आयोग (बीपीएससी) के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने अंतिम तिथि बढ़ा दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन