बिहार शिक्षक नियुक्ति : आवेदनों की जानकारी नहीं देने पर 13 डीइओ को नोटिस, तीन दिनों का मिला समय

Updated at : 21 Sep 2021 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार शिक्षक नियुक्ति : आवेदनों की जानकारी नहीं देने पर 13 डीइओ को नोटिस, तीन दिनों का मिला समय

प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने शिक्षक नियुक्ति के लिए आवेदनों की जानकारी न देने पर 13 जिलों के डीइओ को नोटिस जारी किया है. आदेश में साफ किया है कि वे तीन दिनों के अंदर छठे चरण के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के नियोजन के लिए आये आवेदनों की जानकारी मुहैया कराये.

विज्ञापन

पटना. प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने शिक्षक नियुक्ति के लिए आवेदनों की जानकारी न देने पर 13 जिलों के डीइओ को नोटिस जारी किया है. आदेश में साफ किया है कि वे तीन दिनों के अंदर छठे चरण के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के नियोजन के लिए आये आवेदनों की जानकारी मुहैया कराये.

शेड्यूल के मुताबिक आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर तय थी. उल्लेखनीय है कि उत्क्रमित माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए 32714 शिक्षक पदों पर नियुक्तियों के लिए प्रक्रिया अभी जारी है.

पूर्वी चंपारण, लखीसराय, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सुपौल, वैशाली और पश्चिमी चंपारण जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को नोटिस जारी किये हैं.

इसके अलावा 10 जिले ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक विषय वार रिक्तियां भी नहीं दी हैं. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक नियोजन इकाइयों ने औपबंधिक मेधा सूची बनाने की कवायद शुरू कर दी है.

29 सितंबर तक मेधा सूची बनायी जायेगी. नियोजन समिति की तरफ से पांच अक्तूबर को अनुमोदन होना है. सरकार इस बार किसी प्रकार की अनियमितता से बचने के लिए सख्त कदम उठा रही है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन