बिहार के शिक्षा मंत्री बोले- पहले आएगा STET का रिजल्ट, TRE 4 भर्ती परीक्षा में STET पास कैंडिडेट ही बैठेंगे

Updated:
विज्ञापन

मिथिलेश तिवारी की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar TRE 4 Vacancy Update: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने साफ कर दिया है कि TRE 4 भर्ती परीक्षा से पहले STET का रिजल्ट आएगा. STET पास करने वाले अभ्यर्थी ही TRE 4 की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

विज्ञापन

Bihar TRE 4 Vacancy Update: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. TRE 4 और STET को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्थिति साफ कर दी है. मंत्री के मुताबिक, TRE 4 भर्ती परीक्षा से पहले STET का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. यानी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए STET का रिजल्ट बेहद अहम होगा.

विज्ञापन

STET पास करना होगा जरूरी

एक टीवी चैनल से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने बताया कि STET में सफल अभ्यर्थी ही TRE 4 की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. हालांकि, STET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को TRE 4 का फॉर्म भरने का मौका मिलेगा.

इसका मतलब साफ है कि STET का रिजल्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि कौन अभ्यर्थी TRE 4 की परीक्षा में बैठने के योग्य है. शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह जानकारी काफी महत्वपूर्ण है.

17 अगस्त से भरे जाएंगे STET के फॉर्म

STET को लेकर भी प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. 17 अगस्त से STET के लिए आवेदन शुरू होंगे. इसके बाद परीक्षा और रिजल्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सरकार की कोशिश है कि TRE 4 का विज्ञापन जारी होने से पहले STET का रिजल्ट सामने आ जाए. इससे TRE 4 की पात्रता को लेकर स्थिति स्पष्ट रहेगी.

शिक्षकों के ट्रांसफर पर भी बड़ा अपडेट

शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर भी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि ट्रांसफर की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी. सबसे पहले सरप्लस शिक्षकों और म्यूचुअल ट्रांसफर की सूची जारी होगी. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामान्य ट्रांसफर शुरू किया जाएगा.

HT और HM भी कर सकेंगे आवेदन

सामान्य ट्रांसफर के लिए विभाग की ओर से तय शेड्यूल के अनुसार आवेदन लिए जाएंगे. इसमें हेड टीचर (HT) और हेडमास्टर (HM) भी ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे. शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए निर्धारित नियम और प्रक्रिया का पालन करना होगा. विभाग इसी आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा.

लाइब्रेरियन के ट्रांसफर पर जल्द आएगी SOP

लाइब्रेरियन के ट्रांसफर को लेकर भी शिक्षा विभाग जल्द स्थिति साफ करेगा. इसके लिए विभाग की ओर से SOP जारी की जाएगी. SOP जारी होने के बाद लाइब्रेरियन के ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया और नियम स्पष्ट हो जाएंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वेतन और एरियर में देरी पर अधिकारियों को चेतावनी

शिक्षकों के वेतन और एरियर को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के बाद वेतन और एरियर के भुगतान में देरी करने वाले अधिकारियों को चिन्हित किया जाएगा.

मंत्री ने साफ कहा कि शिक्षकों के भुगतान से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर किसी स्तर पर अनावश्यक देरी सामने आती है तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई हो सकती है.

TRE 4 अभ्यर्थियों को क्या फायदा?

TRE 4 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि STET में शामिल होने वाले उम्मीदवार TRE 4 का फॉर्म भर सकेंगे. हालांकि, परीक्षा में शामिल होने के लिए STET पास करना अनिवार्य होगा. ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए अभी सबसे जरूरी है कि वे STET की तैयारी पर फोकस करें. STET का रिजल्ट ही TRE 4 की परीक्षा में उनकी पात्रता तय करेगा.

Also Read: बिहार पुलिस में हथियारों को लेकर बदला नियम, आम ड्यूटी में AK-47 और इंसास पर रोक, जानिए कब कर सकेंगे इस्तेमाल



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन