ePaper

School Reopening: बिहार में 4 जनवरी से खुल रहे स्कूल-कॉलेज, 50 फीसदी अटेंडेंस और कोरोना गाइडलाइंस फॉलो करना जरूरी

Updated at : 03 Jan 2021 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
School Reopening: बिहार में 4 जनवरी से खुल रहे स्कूल-कॉलेज, 50 फीसदी अटेंडेंस और कोरोना गाइडलाइंस फॉलो करना जरूरी

Bihar School Reopening: 4 जनवरी से बिहार के करीब आठ हजार सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में क्लास शुरू हो जाएंगे. सोमवार को 18 लाख 30 हजार स्टूडेंट्स स्कूल आ सकेंगे. इन स्कूलों में स्टूडेंट्स की संख्या 36 लाख से ज्यादा है. कोरोना संकट के करीब नौ महीने बाद खुलने जा रहे स्कूलों को लेकर सरकार ने खास गाइडलाइंस जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar School Reopening: बिहार के करीब आठ हजार सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में 4 जनवरी (सोमवार) से क्लास शुरू होने जा रहे हैं. सोमवार को 18.30 लाख स्टूडेंट्स स्कूल आ सकेंगे. इन स्कूलों में स्टूडेंट्स की संख्या 36 लाख से ज्यादा है. कोरोना वायरस संक्रमण के करीब नौ महीने बाद खुलने जा रहे स्कूल-कॉलेज को लेकर बिहार सरकार ने खास गाइडलाइंस जारी की है. इसके तहत एक दिन में स्कूल-कॉलेज में पचास फीसदी स्टूडेंट्स ही पढ़ाई करने के लिए आ सकेंगे.

Also Read: Bihar School News: कल से खुल जाएंगे बिहार के स्कूल, लेकिन जूनियर क्लास पर रहेगी पाबंदी, जानें कितने बच्चों के साथ चलेंगी कक्षाएं
करीब 9 महीने बाद खुल रहे स्कूल-कॉलेज

पिछले साल 14 मार्च से स्कूल, कोचिंग, कॉलेज समेत तमाम शिक्षण संस्थान बंद हैं. कोरोना संकट के बाद स्कूल-कॉलेज बंद थे. 23 सितंबर से 9वीं-12वीं के स्कूल 33 फीसदी उपस्थिति के साथ गाइडेंस क्लास के लिए खोले गए. इसके बाद 18 दिसंबर को 4 जनवरी 2021 से 9वीं से 12वीं के स्कूल-कॉलेज खोलने के निर्देश दिए गए.

छात्रों के लिए खास व्यवस्था

  • स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों का सैनेटाइजेशन

  • छात्रों के लिए हैंड सैनेटाइज की व्यवस्था

  • डिजिटल थर्मामीटर, सैनेटाइजर, साबुन

  • स्कूल बसों को चलाने से पहले सैनेटाइज

गाइडलाइंस में विशेष हिदायत

  • स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सैनेटाइज के लिए टीम

  • छात्रों के बीच कम से कम छह फीट की दूरी

  • स्कूलों में एक सीट के बेंच-डेस्क को लगाना

  • स्टाफ रूम, ऑफिस, विजिटर रूम में सोशल डिस्टेंसिंग

  • शैक्षणिक संस्थानों, स्कूल, कॉलेज के सभी गेट को आने-जाने के दौरान खोलना

  • अभिभावक और स्टूडेंट्स के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम

Also Read: BSEB Exam 2021 : नए साल में Bihar Board ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर किया ये ऐलान, जानें
हॉस्टल के लिए क्या हैं खास निर्देश?

  • हॉस्टल में हर बेड के बीच पार्टिशन

  • ऑनलाइन स्टडी की असुविधा वालों को हॉस्टल में रहने को प्राथमिकता

  • हॉस्टल में हॉयर क्लास के छात्रों को रहने को प्राथमिकता

  • हॉस्टल में आने से पहले छात्रों की स्वास्थ्य जांच

  • हॉस्टल में कर्मचारियों के अलावा दूसरों की एंट्री बैन

  • मेस और किचेन की नियमित मॉनिटरिंग

  • हॉस्टल में वाई-फाई और केबल कनेक्शन

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन