Bihar School News: खुल गए बिहार के स्कूल, लेकिन जूनियर क्लास पर रहेगी पाबंदी, जानें कितने बच्चों के साथ चलेंगी कक्षाएं

Bihar School Reopen: बिहार के स्कूल सोमवार से (4 जनवरी) खुल गए हैं. स्कूलों के साथ कोचिंग संस्थान और हॉस्टल भी संचालित होंगे. हालांकि शैक्षणिक संस्थानों को इस दौरान सरकार की ओर से निर्धारित गाइडलाइन (bihar school reopen guidelines)का पालन करना होगा. अभी नौंवी-12वीं की क्लास ही चलेगी. कक्षा में छात्रों की संख्या आधी ही रहेगी. अनिवार्य रूप से उपस्थित होना जरूरी नहीं है. यानि माता-पिता तय करेंगे कि वह अपने बच्चे को स्कूल भेजें अथवा नहीं.
Bihar School Reopen: बिहार के स्कूल सोमवार से (4 जनवरी) खुल गए हैं. स्कूलों के साथ कोचिंग संस्थान और हॉस्टल भी संचालित होंगे. हालांकि शैक्षणिक संस्थानों को इस दौरान सरकार की ओर से निर्धारित गाइडलाइन (bihar school reopen guidelines) का पालन करना होगा. अभी नौंवी-12वीं की क्लास ही चलेगी. कक्षा में छात्रों की संख्या आधी ही रहेगी. अनिवार्य रूप से उपस्थित होना जरूरी नहीं है. यानि माता-पिता तय करेंगे कि वह अपने बच्चे को स्कूल भेजें अथवा नहीं. बिहार में स्कूलों के साथ कोचिंग संस्थान खोलने से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
दसवीं- बारहवीं के स्कूल खुलने के 15 दिनों की समीक्षा के बाद सरकार तय करेगी कि जूनियर क्लास खोली जाये या नहीं. सबकुछ ठीक रहा तो 18 जनवरी से कक्षा 1-8 तक के स्कूल खोल दिये जायेंगे. आधे छात्रों को पहले दिन बुलाया जायेगा, बाकी छात्रों की कक्षा दूसरे दिन लगेगी.
छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा. पानी की टंकी, रसोई, शौचालय आदि को सेनेटाइज करना अनिवार्य है. डिजिटल थर्मामीटर, सेनेटाइजर, साबुन की सुविधा रहेगी.
Also Read: BSEB Exam 2021 : नए साल में Bihar Board ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर किया ये ऐलान, जानें
छात्रों के बीच एक-दूसरे से छह फीट की दूरी रखनी होगी. शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने 24 दिसंबर को बताया था कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता पर रखा गया है. प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति , सभी जिला दंडाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारियों को बता दिया है कि कक्षाओं का संचालन निर्धारित गाइडलाइन के मुताबिक होना चाहिए.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




