आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर, इन 24 जिलों में अलर्ट, अगले 3 दिनों के लिए एडवाइजरी जारी

Updated:
विज्ञापन
आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर, इन 24 जिलों में अलर्ट, अगले 3 दिनों के लिए एडवाइजरी जारी

Bihar Rain Alert: पूरे बिहार में आज से भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है. आज 24 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की तरफ से अगले 3 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही बिगड़े मौसम में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: राजधानी पटना समेत कई जिलों में रविवार की शाम मौसम अचानक बदल गया. तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई. ऐसे में आज से पूरे बिहार में मॉनसून वाली बारिश होने की संभावना जताई गई है. पूरे बिहार में मॉनसून एक्टिव होने के बावजूद इसके कमजोर होने की वजह से अच्छी बारिश नहीं हो रही थी. लेकिन अब सभी जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है.

इन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो, आज राज्य में डबल अलर्ट जारी किया गया है. अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में ऑरेंज जारी किया गया है. जबकि बक्सर, भोजपुर, भागलपुर, पटना, मुंगेर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज बारिश के साथ हवा चलने और बिजली गिरने की संभावना है.

तापमान में इतने डिग्री हो सकती है गिरावट

मौसम विभाग की तरफ से यह भी पूर्वानुमान जताया गया है कि आज पटना और इसके आस-पास के अधिकतर जिलों में बादल छाया रहेगा और बारिश भी होगी लेकिन उमस वाली गर्मी से अभी भी निजात नहीं मिल सकेगा. विभाग की माने तो अगले 48 घंटे के बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. इसके बाद लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिल सकेगी.

अगले तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रह सकता है. 7 जुलाई को पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. जबकि 8 और 9 जुलाई को उत्तर बिहार और मध्य बिहार के जिलों में येलो अलर्ट है. इस तरह से राज्य में अब मॉनसून वाली बारिश का दौर देखा जाएगा.

Also Read: बिहार के इन इलाकों में 2027 तक नहीं खरीद पाएंगे जमीन, सरकार ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन