Bihar Politics: सोनिया गांधी और मायावती को 'भारत रत्न' दिए जाने की मांग पर सीएम नीतीश ने ली चुटकी, कहा- तभी दिलवा देते जब...
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Jan 2021 9:05 PM
Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और बसपा सुप्रीमो (BSP Chief) मायावती (Mayawati) को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की मांग पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish kumar) ने चुटकी ली है.
Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और बसपा सुप्रीमो (BSP Chief) मायावती (Mayawati) को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की मांग पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish kumar) ने चुटकी ली है.
पत्रकारों के सवाल पर सीएम नीतीश ने कहा कि सब लोगों को मांग करने का अधिकार है, उन लोगों के पास तो पहले सरकार थी, आज मांग कर रहे हैं, पहले ही दिलवा देते.
सब लोगों को मांग करने का अधिकार है, उन लोगों के पास तो पहले सरकार थी, आज मांग कर रहे हैं, पहले ही दिलवा देते : बिहार CM नीतीश कुमार, मायावती और सोनिया गांधी के लिए भारत रत्न की मांग पर pic.twitter.com/VsiXKwjnf3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2021
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट कर मायावती और सोनिया गांधी को भारत रत्न देने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि आदरणीय सोनिया गांधी जी व सम्मानित बहन मायावती जी, दोनों प्रखर राजनैतिक व्यक्तित्व हैं. आप उनकी राजनीति से सहमत और असहमत हो सकते हैं, मगर इस तथ्य से आप इनकार नहीं कर सकते हैं कि सोनिया जी ने भारतीय महिला की गरिमा और सामाजिक समर्पण व जनसेवा के मापदंडों को एक नई ऊंचाई व गरिमा प्रदान की है, आज उन्हें भारत की नारीत्व का गौरवशाली स्वरूप माना जाता है.
सुश्री मायावती जी ने वर्षों से पीड़ित-शोषित लोगों के मन में एक अद्भुत विश्वास का संचार किया है, भारत सरकार को चाहिये कि इन दोनों व्यक्तित्वों को इस वर्ष का भारत रत्न देकर अलंकृत करें. रावत के ट्वीट के जवाब में बसपा ने कहा कि उनकी मांग केवल सार्वजनिक रूप से मूर्ख बनाने की रणनीति से ज्यादा कुछ भी नहीं है.
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










