Bihar Panchayat Election 2021 : बूथों को लेकर वोटरों को नहीं होगी परेशानी, जरुरत हुई तो आयोग बनायेगा चलंत बूथ
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Feb 2021 11:09 AM
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कर बूथों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की.
पटना. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतदाताओं को बूथों को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं हो.
मतदाताओं की शिकायतों के आधार पर मुखिया के घर से 100 मीटर के अंदर कोई बूथ नहीं हो. इसकी भी जांच करा ली जाये कि किसी भी मतदाता को वोट देने के लिए दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़े. अगर किसी वार्ड में बूथ का भवन जर्जर हो, तो उसकी भी जांच कर किसी नये सरकारी भवन में बूथ बने, नहीं तो चलंत बूथ का गठन किया जा सके.
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कर बूथों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की.
आयोग ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची के अपडेशन में इस बात का भी ध्यान रखा जाये कि कोई भी योग्य मतदाता वोट देने से वंचित नहीं हो. आयोग ने जिलाधिकारियों को कहा कि निर्धारित समय पर मतदाता सूची की तैयारी और बूथों के गठन का काम पूरा कर लिया जाये.
संशोधित मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए जिलों को उपलब्ध कराये गये सॉफ्टवेयर की भी समीक्षा की गयी. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 19 फरवरी को किया जाना निर्धारित है.
आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों के गठन की प्रक्रिया के दौरान दिशा-निर्देशों के पालन किये जाने का भी निर्देश दिया.
जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कहा गया कि वे अपने स्तर से इसकी जांच करा लें. बैठक में आयोग ने अप्रैल-मई में पंचायत आम चुनाव की संभावना को लेकर सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया गया.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










