Fact Check : Bihar Panchayat Chunav का शेड्यूल हुआ जारी? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल इस मैसेज का क्या है सच?

bihar panchayat election 2021 date and schedule : बिहार में पंचायत चुनाव के शेड्यूल जारी होने की सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल किया जा रहा है. मैसेज में कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव का डेट और शेड्यूल जारी कर दिया है. शेड्यूल में कहा जा रहा है कि बिहार में 10 चरणों में चुनाव कराया जाएगा.
Bihar Panchayat Chunav : बिहार में पंचायत चुनाव के शेड्यूल जारी होने की सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल किया जा रहा है. मैसेज में कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव का डेट और शेड्यूल जारी कर दिया है. शेड्यूल में कहा जा रहा है कि बिहार में 10 चरणों में चुनाव कराया जाएगा.
चुनाव आयोग के नाम से जारी यह मैसेज व्हाट्सएप और फेसबुक ग्रुप में तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल मैसेज में बताया जा रहा है कि दस चरणों में चुनाव कराया जाएगा. वहीं 6 सीटों के लिए चुनाव लिया जाएगा.
फैक्ट चेक- सोशल मीडिया पर वायरल इस मैसेज का प्रभात खबर ने फैक्ट चेक किया है. इस मैसेज से संबधित न तो कोई चुनाव आधिकारी ने बयान दिया है और न ही इलेक्शन कमीशन के साइट पर इसकी सूचना दी गई है. वहीं अधिकारियों ने भी इस मैसेज का खंडन किया है. यानी अभी तक चुनाव से संबधित किसी भी तरह का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है.
होली के बाद चुनाव संभव- बता दें कि बिहार में पंचायत चुनाव होली के बाद ही होगा. राज्य में जून तक पंचायत की अवधि है. ऐसे में माना जा रहा है कि अप्रैल-मई में चुनाव कराया जाएगा. वहीं चुनाव को लेकर आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है. वोट लिस्ट और मतदान केंद्र को लेकर तैयारी जोरों पर है.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




