चुनाव से पहले हटेगा बिहार के इन 300 पंचायतों के वोटरों का नाम? Panchayat Election से पहले मतदाता सूची को लेकर आयोग का ये है प्लान

Panchayat Chunav 2021 Bihar: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग उन पंचायतों के वोटर लिस्ट का संशोधन करेगी, जो नगर पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम में शामिल हो गई है. बताया जा रहा है कि इस बार बिहार के करीब 309 पंचायत ऐसे हैं, जो नगर निगम, पंचायत और परिषद में शामिल हो गया है.
Bihar Panchayat Chunav: बिहार में पंचायत चुनाव से पहल निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. बताया जा रहा है कि इस बार 309 पंचायतों के मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटाया जाएगा. राज्य में अगस्त के पहले हफ्ते में पंचायत इलेक्शन की घोषणा की जा सकती है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग उन पंचायतों के वोटर लिस्ट का संशोधन करेगी, जो नगर पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम में शामिल हो गई है. बताया जा रहा है कि इस बार बिहार के करीब 309 पंचायत ऐसे हैं, जो नगर निगम, पंचायत और परिषद में शामिल हो गया है.
काटा जाएगा वोटरों का नाम- चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि पंचायत चुनाव से पहले इन 309 पुराने पंचायतों के वोटरों का नाम हटाया जाएगा. इसके बाद संशोधित वोटर लिस्ट जारी होगी. वोटर लिस्ट जारी होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
पोलिंग बूथों का होगा भौतिक सत्यापन- बिहार में पंचायत चुनाव से पहले पोलिंग बूथों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा. बाढ़ की वजह से कई पोलिंग बूथ जर्जर हो चुका है, जिसकी वजह से फिर से बिहार में मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा. बताया जा रहा है कि पहली बार बिहार में बाढ़ के बाद पंचायत का चुनाव हो रहा है.
इधर, चुनाव आयोग की मानें तो इस साल भी मुखिया प्रत्याशी के घर से 100 मीटर दूर पोलिंग सेंटर बनाया जाएगा. मतदान केंद्र के पास पर्याप्त सुरक्षा की भी व्यवस्था की जाएगी. बिहार में मई में ही पंचायत चुनाव प्रस्तावित था, लेकिन कोरोना की वजह से यह टल गया.
Also Read: बिहार पंचायत चुनाव में पंच और सरपंच के चुनाव में ईवीएम के साथ बैलेट पेपर का भी होगा प्रयोग
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




