Nitish Kumar Oath Ceremony Live: बिहार विधानसभा में महागठबंधन वाली सरकार 24 अगस्त को साबित करेगी बहुमत
Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: बिहार की राजनीति में बुधवार का दिन काफी अहम है. नीतीश कुमार आज दोपहर दो बजे राजभवन में रिकार्ड आठवीं बार सीएम के पद की शपथ लेंगे. राजद के साथ मिलकर जदयू की नयी सरकार के गठन से संबंधित तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ.
बिहार विधानसभा में महागठबंधन वाली सरकार 24 अगस्त को साबित करेगी बहुमत
नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया. इसमें निर्णय लिया गया कि विधानसभा का 24- 25 अगस्त को विशेष सत्र में बहुमत का परीक्षण होगा. इसके साथ ही स्पीकर का भी चयन होगा.
कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे सीएम नीतीश कुमार
महागठबंधन सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम आवास पहुंचे नीतीश कुमार जहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे सीएम नीतीश कुमार.
महागठबंधन सरकार की पहली कैबिनेट बैठक
महागठबंधन सरकार की हो रही पहली कैबिनेट बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर लिया जाएगा निर्णय. सीएम, डिप्टी सीएम, मुख्य सचिव बैठक में मौजूद, कैबिनेट बैठक के बाद कार्यकर्ताओं से मिलेंगे सीएम.
कार्यकर्ताओं से मिलेंगे नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार आज शाम कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. नीतीश कुमार शाम के 5:30 मिनट पर सभी कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू
ललन सिंह ने भाजपा नेताओं को दिया जवाब
ललन सिंह ने भाजपा नेताओं का जवाब देते हुए कहा की बीजेपी के लोग अपनी गिरेबां में झांके, नीतीश नहीं बीजेपी नेता विश्वासघाती हैं. भाजपा ने पहले अरुणाचल प्रदेश में हमारे MLA को तोड़ा फिर 2020 में BJP ने JDU के खिलाफ षड्यंत्र रचा.
शपथ ग्रहण के बाद क्या बोले सीएम
शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार बोले की पिछले डेढ़ महीने से हमलोग बिल्कुल चुप थे. तीन नंबर की पार्टी बताते हुए क्या नहीं कहा. JDU के लोग बीजेपी के साथ नही रहना चाहते थे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए