ePaper

बिहार: युवक की गोली मारकर हत्या, खेत से शव बरामद होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 16 May 2023 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: युवक की गोली मारकर हत्या, खेत से शव बरामद होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में मंगलवार की सुबह युवक का शव बरामद किया गया है. बता दें कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है. घटना जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के भेलवा राय गांव की है. जहां एक युवक का शव खेत से बरामद हुआ है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में मंगलवार की सुबह युवक का शव बरामद किया गया है. बता दें कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है. घटना जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के भेलवा राय गांव की है. जहां एक युवक का शव खेत से बरामद हुआ है. मृतक के गले में गोली मारी गई है. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. साथ ही इसके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में की गई है. इसकी उम्र 20 साल थी.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मृतक जिले कि तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बेलवा नरियरवा गांव का रहने वाला था. युवक के शव के मिलने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बारे में मृतक के चाचा ने जानकारी दी है कि वह ज्यादातर घर पर ही रहकर घरेलू काम को देखता था.

Also Read: बिहार: भाजपा वालों के यहां छापे क्यों नहीं पड़ते? राजद नेताओं के यहां CBI रेड के बाद सुशील मोदी ने बतायी वजह
https://www.youtube.com/watch?v=P5qQgPIdlTU
मामले की जांच में जुटी पुलिस

मृतक के परिजन के अनुसार वह सोमवार की शाम अपने दोस्त के साथ घर गया था. उसके दोस्त ही उसे बुलाने के लिए आए थे. युवक अपने परिजनों को यह कहकर निकला था कि वह थोड़ी देर में घर वापस आ जाएगा. लेकिन, सुबह उसका शव बरामद किया गया है. देर रात परिजनों ने उसके फोन पर कॉल भी किया था. लेकिन, उसका फोन बंद था. बता दें कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. जबकि, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: बिहार में अब नहीं होगी खाद की कालाबाजारी, सरकार ने किसानों के लिए बनाया ये शानदार प्लान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन